भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चूहा मारने की दवा खाने से युवती की तबीयत बिगड़ी



गुमला|रायडीह थाना क्षेत्र की 25 वर्षीय युवती खुशनुमा बानो की चूहा मारने की दवा का सेवन करने के बाद तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे तत्काल सदर अस्पताल, गुमला पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। परिजनों के अनुसार युवती का विवाह करीब तीन वर्ष पहले हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही उसके पति का निधन हो गया था। इसके बाद से वह अपने दो बच्चों के साथ मायके में रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रही थी। परिवार के लोगों ने बताया कि युवती ने किन परिस्थितियों में चूहा मारने की दवा का सेवन किया। इसकी स्पष्ट जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। घटना के पीछे की वजह का भी पता नहीं चल पाया है। परिजन इस संबंध में कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। अस्पताल सूत्रों के अनुसार युवती का उपचार जारी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top