![]()
भास्कर न्यूज | गिरिडीह रोटरी गिरिडीह की ओर से शुक्रवार को सदर अस्पताल परिसर स्थित मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य अस्पताल, चैताडीह में नवजात शिशुओं और उनकी माताओं के लिए स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं और नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। अस्पताल में भर्ती 30 नवजात शिशुओं और उनकी माताओं के बीच उपहार स्वरूप जॉनसन बेबी किट, हॉर्लिक्स तथा सैनिटरी पैड के पैकेट वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान माताओं को प्रसव के बाद स्वयं की देखभाल और शिशुओं के स्वस्थ पालन-पोषण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी। रोटरी गिरिडीह की वरिष्ठ सदस्या एवं पूर्व डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन पूनम सहाय ने माताओं को स्वच्छता, संतुलित पोषण, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा नवजात शिशुओं की उचित देखभाल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटरी गिरिडीह के अध्यक्ष अमित गुप्ता, सचिव मनीष वर्णवाल, डॉ. मो आजाद, जगजीत कौर, कार्यक्रम संयोजक मुकेश आनंद, दिलीप जैन, कृति गुप्ता, स्मिता वर्णवाल, अनुरूपा आनंद सहित अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Source link