भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

‘मेरी बीवी मायके चली गई’, अजब-गजब डिमांड लेकर टावर पर चढ़ गया...


Last Updated:

Ranchi News: रांची में एक युवक आधी रात कई फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया. ऊपर चढ़कर उसने अजब गजब डिमांड कर डाली. कहने लगा कि जब तक उसकी पत्नी मायके से नहीं आएगी वह नहीं उतरेगा. बीच-बीच में डिमांड बदलता रहा. पुलिस को शक है कि युवक नशे की हालत में था. तकरीबन 8 घंटे चले ड्रामे के बाद वह नीचे आ गया.

'मेरी बीवी मायके चली गई', अजब-गजब डिमांड लेकर टावर पर चढ़ा नशे में टल्ली शख्सZoom

रांची में पत्नी को मायके से बुलाने के लिए टावर पर चढ़ गया पति.

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार देर रात अफरा-तफरी मच गई. एक युवक जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम परिसर में लगे हाई मास्ट लाइट के टावर पर चढ़ गया. युवक घंटों तक टावर पर बैठा रहा. उसे नीचे उतारने के लिए पुलिस को पूरी रात मशक्कत करनी पड़ी. करीब आठ घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद आखिरकार युवक अपनी पत्नी की बात मानकर नीचे उतर आया.

युवक की पहचान हीरा लाल के रूप में हुई है. वह लातेहार जिले का रहने वाला है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वह नशे की हालत में था. बताया जा रहा है कि पत्नी के मायके चले जाने से वह नाराज था. इसी वजह से उसने यह कदम उठाया. घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. पूरी रात पुलिस और प्रशासन की टीम युवक को समझाने की कोशिश करती रही. काफी देर तक वह नीचे आने को तैयार नहीं हुआ. आखिर में उसकी पत्नी से बात कराई गई. पत्नी के समझाने के बाद वह टावर से नीचे उतर गया.

बोला- CM सोरेन से मिलूंगा, गांव में स्कूल खोलना है…
नीचे उतरने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया. अधिकारियों के मुताबिक, युवक की मेडिकल जांच कराई जाएगी, क्योंकि उसके नशे में होने की आशंका है. टावर पर चढ़ने के दौरान हीरा लाल कई तरह की बातें करता रहा. उसने कहा कि वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलना चाहता है. उसने अपने गांव में स्कूल खोलने की इच्छा भी जताई. साथ ही रोजगार से जुड़े मुद्दे भी उठाए. जानकारी के अनुसार, वह जेपीएससी आंदोलन से भी जुड़ा रहा है.

आखिरकार पत्नी की बात सुनकर आया नीचे
पुलिस के मुताबिक, युवक पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर भी लगातार ऐसे पोस्ट कर रहा था, जिनमें आत्महत्या की धमकी जैसी बातें लिखी गई थीं. शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. इस घटना के कारण देर रात तक स्टेडियम के आसपास लोगों की भीड़ लगी रही. राहत की बात यह रही कि कई घंटे चले ड्रामे के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतर आया और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.

About the Author

Mahesh Amrawanshi

Journalist with a sharp focus on Bihar and Jharkhand, covering politics, crime, and trending stories with a strong ground-level perspective. Passionate about listening to stories, understanding them deeply, and…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top