भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

28 अगस्त तक महादेवशाल स्टेशन पर रुकेंगी 24 ट्रेनें, सावन में यात्रियों...


Last Updated:

Jamshedpur Mahadewshal Station Train News: सावन में कांवरियों व रेल यात्रियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे ने खास व्यवस्था की है. इसके तहत महादेवशाल स्टेशन पर 12 जोड़ी ट्रेनों को 28 अगस्त 2026 तक अस्थायी ठहराव दिया गया है. यहां सबकी पूरी लिस्ट चेक की जा सकती है.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुर. सावन माह में कांवरियों और रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. रेलवे प्रशासन ने महादेवशाल स्टेशन पर 12 जोड़ी यानी कुल 24 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है. यह व्यवस्था 28 अगस्त 2026 तक लागू रहेगी. इस दौरान हर ट्रेन महादेवशाल स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुकेगी, जिससे श्रद्धालुओं और यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी. इसके अलावा कुछ मेमू पैसेंजर ट्रेनों का भी यहां ठहराव रहेगा. रेलवे का मानना है कि सावन के दौरान महादेवशाल मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ जाती है, इसलिए यह विशेष व्यवस्था की गई है.

कौन सी ट्रेन, कितने बजे रुकेगी
रेलवे द्वारा जारी सूची के अनुसार, बांदामुंडा–राउरकेला वीकली एक्सप्रेस (18051–18052) सुबह 10:08 बजे तथा दोपहर 3:10 बजे रुकेगी. दानापुर–दुर्ग एक्सप्रेस (13288–13287) सुबह 9:47 बजे और शाम 4:17 बजे ठहरेगी. वहीं, हावड़ा–टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस (12871–12872) का ठहराव सुबह 11:57 बजे रहेगा. पुरी–योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस (18477–18478) सुबह 7:24 बजे तथा दोपहर 3:45 बजे महादेवशाल पहुंचेगी.

देख लें लिस्ट
इसके अलावा हावड़ा–जगदलपुर संबलेश्वरी एक्सप्रेस (18005–18006) का ठहराव दोपहर 3:54 बजे तथा रात 10:38 बजे होगा. टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस (18189–18190) सुबह 6:38 बजे रुकेगी. टाटानगर–इतवारी एक्सप्रेस (18109–18110) सुबह 8:56 बजे और शाम 5:23 बजे ठहरेगी. टाटानगर–बिलासपुर एक्सप्रेस (18113–18114) रात 9:05 बजे तथा सुबह 2:03 बजे महादेवशाल स्टेशन पहुंचेगी. वहीं, एलटीटी–शालीमार एक्सप्रेस (18029–18030) सुबह 4:29 बजे और रात 9:36 बजे रुकेगी.

मेमू ट्रेनों की सूची
मेमू ट्रेनों की बात करें तो चक्रधरपुर–राउरकेला मेमू (68025–68026) सुबह 6:57 बजे और शाम 5:15 बजे महादेवशाल स्टेशन पर रुकेगी. वहीं, टाटानगर–राउरकेला मेमू (68043–68044) शाम 5:21 बजे तथा सुबह 6:19 बजे ठहराव करेगी. इससे स्थानीय यात्रियों के साथ-साथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी बड़ी सुविधा मिलेगी.

परीक्षार्थियों के लिए भी सहायता क्रेंद्र
इसी के साथ रेलवे ने आरआरबी लेवल-1 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी विशेष सहायता केंद्र (हेल्प डेस्क) शुरू किया है. रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर 73523 तथा लैंडलाइन नंबर 0657-2290324 जारी किया है. अभ्यर्थी इन नंबरों पर संपर्क कर परीक्षा केंद्र, यात्रा और दूसरी जरूरी जानकारी पा सकते हैं. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन के समय की पुष्टि जरूर कर लें और स्टेशन पर समय से पहुंचें. सावन के दौरान यह व्यवस्था श्रद्धालुओं और आम यात्रियों दोनों के लिए काफी लाभदायक साबित होगी.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top