भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मऊ में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान ते तहत मिल रहा प्रशिक्षण...


Last Updated:

मऊ में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत युवाओं को 5 लाख तक का ऋण मिल रहा है. 21-40 साल के युवा बिना ब्याज के अपना रोजगार शुरू कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2027 है. मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत मुख्यमंत्री की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है. इसकी मॉनीटरिंग मुख्यमंत्री द्वारा की जा रही है. इस योजना के माध्यम से युवाओं का स्टार्टअप टाइप के यूनिट लग रहे हैं. उनको विभाग द्वारा प्रोत्साहित कर रहे हैं और युवाओं को इससे बहुत ही बेनिफिट हुआ है. अभी तक इस योजना के तहत मऊ जनपद में लगभग 2500 यूनिट स्थापित हो चुकी है.

ख़बरें फटाफट

मऊः यदि आप युवा हैं और आप किसी टेक्निकल क्षेत्र से प्रशिक्षण नहीं प्राप्त किए हैं तो प्रशिक्षण के साथ आपको अपना रोजगार करने का सुनहरा मौका है. सरकार द्वारा अपना रोजगार करने के लिए 5 लाख तक का ऋण दिया जा रहा है. इस ऋण के माध्यम से आप अपना प्रशिक्षण के साथ रोजगार स्थापित कर सकते हैं. लोकल 18 से बात करते हुए जिला उपायुक्त उद्योग अधिकारी हरेंद्र प्रताप बताते हैं कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत मुख्यमंत्री जी की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है. इसकी मॉनीटरिंग मुख्यमंत्री जी द्वारा की जा रही है.

21 से 40 साल के बच्चों को मौका

इस योजना का लाभ 21 साल से लेकर 40 साल के बच्चों को स्किल्ड बच्चों को इस योजना का लाभ दिलाया जाने का प्रयास किया जा रहा है. और इसमें 21 से 40 साल के जो टेक्निकल, नॉन टेक्निकल है तो उनको भी विभाग द्वारा प्रशिक्षण दिलाते हैं और उनके प्रशिक्षण के बाद उनको सर्टिफिकेट दिया जाता है. प्रशिक्षण के बाद सभी अभ्यर्थियों को 500000 तक का फाइनेंस जिसका सीजीपीए क्लेम से लेकर उसके 100% इंटरेस्ट सब्सिडी और 10% कैपिटल सब्सिडी विभाग द्वारा दिया जा रहा है. हरेंद्र प्रताप ने बताया कि इस योजना का व्यापक प्रचार प्रचार करके और जनपद के सभी युवाओं को इससे जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. जिससे बेरोजगार युवाओं के रोजगार की परसेंटाइल है उसको जनपद में बढ़ाया जा सके. इस योजना में आईटीआई, पॉलिटेक्निक के जो बच्चे हैं उसमें भी सिविर लगाकर और ब्लॉक लेवल पर इसका सिविर लगाकर इस योजना का व्यापक प्रचार प्रसार भी कराया जा रहा है.

इस योजना के माध्यम से युवाओं का स्टार्टअप टाइप के यूनिट लग रहे हैं. उनको विभाग द्वारा प्रोत्साहित कर रहे हैं और युवाओं को इससे बहुत ही बेनिफिट हुआ है. अभी तक इस योजना के तहत मऊ जनपद में लगभग 2500 यूनिट स्थापित हो चुकी है. जनपद  में  2100 का टारगेट दिया गया है ऐसे में यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो विभागीय पोर्टल पर आवेदन करके इस योजना का लाभ लेकर 5 लाख तक ऋण लेकर बिना किसी ब्याज के अपना रोजगार शुरू कर सकते हैं.

ये हैं जरूरी दस्तावेज

इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों के आवेदन करने के लिए उनका कम से कम हाई स्कूल स्टूडेंट होना चाहिए. तथा उनका आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक पासबुक और जिस प्रोजेक्ट में काम करना है उसका प्रोजेक्ट रिपोर्ट अपलोड करना है. अगर प्रोजेक्ट रिपोर्ट उनको नहीं समझ में आ रहा है तो विभाग से संपर्क कर सकते हैं जिससे विभाग द्वारा ही ऑनलाइन ही प्रोजेक्ट रिपोर्ट उसका जनरेट करा दिया जाता हैं. जनरेट करने के बाद उनको जो प्लाटिंग मशीनरी चाहिए उसके लिए पोर्टल पर ही उसके वेंडर से संपर्क करके लाभार्थी अपना कोटेशन प्रोवाइड करके और वह सब सामग्री मंगा सकते हैं. जिसके लिए विभाग द्वारा ऋण के रूप में 5 लाख रुपए बिना किसी ब्याज के दे दिया जाएगा. इस योजना का लाभ लेने का अंतिम तिथि 31 मार्च 2027 निर्धारित की गई है.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top