भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

आदिवासी संस्कृति को हर कोने तक पहुंचाना हमारा दायित्व : सांसद




लोहरदगा| आदिवासी संस्कृति और संगीत को समर्पित गीत हमीन आदिवासी रे का प्रीमियर शो रांची स्थित पॉपकॉर्न सिनेमा हॉल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान आयोजन समिति के सदस्यों ने सांसद का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। वहीं उन्होंने कहा कि आदिवासी संस्कृति, कला और संगीत देश के हर कोने तक पहुंचाना हम सबका दायित्व है। आदिवासी समाज की समृद्ध विरासत पर हमें गर्व है और इसे नई पीढ़ी तक ले जाना जरूरी है। प्रीमियर शो में काफी संख्या में कलाकार, सामाजिक कार्यकर्ता और आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे। गीत को दर्शकों ने खूब सराहा और तालियों से स्वागत किया। सांसद ने आदिवासी अस्मिता और संस्कृति को समर्पित इस गीत की पूरी टीम को बधाई दी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top