भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

एसआईआर को लेकर डीसी ने की समीक्षा बैठक पांच अगस्त को प्रारूप...




प्रखंड सभागार, बंदगांव में मंगलवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत क्लेम एंड ऑब्जेक्शन नोटिस एवं सत्यापन से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) भीषम कुमार ने की। प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप दावा एवं आपत्ति प्रपत्रों के निष्पादन, नोटिस निर्गत करने, घर-घर सत्यापन, अभिलेखों के संधारण तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित व अद्यतन बनाने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर बीडीओ भीषम कुमार ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो। अपात्र नामों को नियमानुसार हटाया जाए। यह सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों को पूरी सतर्कता, निष्पक्षता, जिम्मेदारी के साथ घर-घर सत्यापन करने का निर्देश दिया। उन्होंने दावा एवं आपत्ति से संबंधित प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध, पारदर्शी तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन किया जाए, ताकि मतदाता सूची शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बन सके। किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए। प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया गया। साथ ही निर्वाचन संबंधी सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया गया। मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय सिंह , नसीम अहमद आदि मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top