भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा, चोरी की बाइक बरामद:मोबाइल से हुआ...




पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के साहद गांव में पुलिस ने अड्डेबाजी और नशापान की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान चोरी की बाइक और एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी रखी है। पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने बताया कि मंगलवार शाम को साहद गांव के एक नवनिर्मित मकान में कुछ युवकों के नशापान करने की सूचना मिली थी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में लेस्लीगंज थाना पुलिस ने तुरंत छापेमारी की। पुलिस को देखते ही दो युवक मौके से फरार हो गए, जबकि साहद गांव निवासी राहुल कुमार भुईयां और प्रिंस कुमार को पकड़ लिया गया। घटनास्थल से बिना नंबर प्लेट की एक पैशन प्रो बाइक भी मिली। पूछताछ में गिरफ्तार युवकों ने बताया कि अखौरी पतरा गांव के कुलदीप भुईयां और जितेंद्र भुईयां ने यह बाइक मेदिनीनगर से चोरी की थी और इसे बेचने की तैयारी चल रही थी। पुलिस ने जब राहुल और प्रिंस के मोबाइल फोन की जांच की, तो उनमें देशी कट्टे के साथ उनकी तस्वीरें मिलीं। इन तस्वीरों को एक महत्वपूर्ण सुराग मानते हुए, पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर छापेमारी कर एक लोडेड देशी कट्टा बरामद किया। पुलिस ने चोरी की बाइक, अवैध हथियार और दोनों मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। गिरफ्तार राहुल कुमार भुईयां और प्रिंस कुमार को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस फरार आरोपी कुलदीप भुईयां और जितेंद्र भुईयां की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top