![]()
झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने पतराटोली स्थित दिवंगत व्यवसायी शुभम साहू के आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इस दुखद घटना ने पूरे जिले को झकझोर दिया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि अपराधियों द्वारा दिनदहाड़े एक युवा व्यवसायी की हत्या करना बेहद निंदनीय और चिंताजनक है। ऐसे अपराधियों के खिलाफ कानून के तहत कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाहिए । उन्होंने कहा कि जिले में कानून का राज कायम रखना प्रशासन और पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने शुभम साहू हत्याकांड में मात्र 36 घंटे के भीतर शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी पर लोहरदगा पुलिस की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी को बधाई दी। मौके पर समीम, जय प्रकाश शर्मा, रोशन ठाकुर, संजय कुमार, नेसार अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Source link