लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत ने केंद्र सरकार और गृहमंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि संसद के भीतर और बाहर लगातार अमित शाह जवाब दो और अमित शाह सदन में आओ के नारे गूंज रहे हैं लेकिन गृहमंत्री सदन में उपस्थित होने से बच रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग अपनी जवाबदेही से बचना चाहते हैं वही जनता और संसद का सामना नहीं करते। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश के गृहमंत्री ऐसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर सदन में उपस्थित होकर जवाब देने के बजाय चुप्पी साधे हुए हैं। लोकतंत्र में जवाबदेही से भागना किसी भी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के लिए उचित नहीं है। यदि सरकार निर्दोष है तो उसे सदन में आकर पूरे घटनाक्रम पर अपना पक्ष रखना चाहिए।
Source link