भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कीनामाड़ चौक पर दिशोम गुरु की प्रतिमा का अनावरण किया गया



दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को लातेहार जिला मुख्यालय स्थित कृषि विभाग के समीप कीनामाड़ चौक पर स्थापित उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। इसके साथ ही इस चौक का नाम दिशोम गुरु शिबू सोरेन चौक कर दिया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो जिलाध्यक्ष ने किया। उन्होंने कहा कि यह स्मारक गुरुजी के संघर्ष, त्याग और विचारों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन झारखंड की अस्मिता, जल-जंगल-जमीन की रक्षा तथा शोषित-वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई के प्रतीक थे। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। यह चौक उनके प्रति सम्मान का प्रतीक बनेगा। इस अवसर पर जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे, जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव, पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, सौरव श्रीवास्तव, रिंकू कच्छप, आर्सेन तिर्की, जिला, प्रखंड कमेटी के प्रतिनिधि, कार्यकर्ता समेत बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top