रांची: झारखंड में आज फिर गुरुवार को मानसून एक्टिव रहने की संभावना है. भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार झारखंड के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर तेज बारिश, गरज-चमक, तेज हवा और वज्रपात की स्थिति बन सकती है. आज दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे, जिससे अधिकतम जिलों में तापमान सामान्य से कम रहने और मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने की संभावना है. वहीं, 24 रांची, धनबाद, दुमका समेत 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
इन जिलों में है बारिश की संभावना
आज रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, चतरा और कोडरमा समेत झारखंड के अधितम जिलों में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है. कुछ इलाकों में दोपहर और शाम के समय बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं. ऐसे में लोगों को बारिश से सावधान रहना चाहिए.
आंधी-तूफान और वज्रपात का अलर्ट
रांची मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों में आज गरज चमक के साथ बिजली चमकने और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका जताई है. साथ ही विशेष सतर्कता रांची, खूंटी, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, गुमला और सिमडेगा जैसे जिलों में बरतने की सलाह दी गई है. आज खुले मैदान में पेड़ों के नीचे और जलाशयों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी है.
जानें किन जिलों का मौसम रहेगा सुहावना
बारिश और बादलों की वजह से रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में मौसम अपेक्षाकृत ठंडा और सुहावना रहने की संभावना है. इन जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रह सकता है और उमस में भी राहत मिल सकती है.
बिजली गिरने का है सबसे अधिक खतरा
आज झारखंड के जिन जिलों में गरज-चमक की गतिविधियां अधिक रहने का अनुमान है. उनमें रांची, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम प्रमुख हैं. इन जिलों में लोगों को मौसम विभाग की चेतावनी पर नजर रखने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है.
जानें झारखंड का आज कैसा रहेगा AQI
वहीं, लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण झारखंड के अधिकांश जिलों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) अच्छा से संतोषजनक श्रेणी में रहने की संभावना है. रांची, बोकारो, जमशेदपुर, हजारीबाग, दुमका और देवघर जैसे शहरों में हवा अपेक्षाकृत साफ रहने का अनुमान है. बारिश के कारण धूल और प्रदूषक कणों में कमी आने की संभावना है.
कल झारखंड के इन जिलों में हुई बारिश
बता दें कि 5 अगस्त को मानसून के प्रभाव से झारखंड के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई. रांची, बोकारो, रामगढ़, धनबाद, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, गुमला, सिमडेगा और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा की खबरें सामने आईं. इसके अलावा कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है.
IMD की लोगों के लिए सलाह
आज आपके जिले में यदि गरज-चमक शुरू हो जाए तो खुले स्थानों, खेतों, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें. इसके अलावा अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट पर नजर रखें. बारिश के कारण कुछ स्थानों पर जलभराव और यातायात प्रभावित होने की भी संभावना है.