भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंडः सरकार से बातचीत को तैयार हुए आंदोलनकारी छात्र, रांची में आज...


Last Updated:

जेपीएससी में गड़बड़ी मामले पर आंदोलन कर रहे छात्र सरकार से वार्ता के लिए तैयार हो गए हैं. आज सरकार और छात्रों के प्रतिनिधिमंडल के बीच बातचीत होगी. छात्रों की ओर से 5 प्रतिनिधि शामिल होंगे. वार्ता के लिए सरकार ने चार मंत्रियों और एक आईएएस अधिकारी की कमेटी बनाई है.

ख़बरें फटाफट

झारखंडः सरकार से बातचीत को तैयार हुए आंदोलनकारी छात्र, रांची में आज अहम बैठकZoom

रांची में आंदोलन कर रहे छात्रों की फोटो

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा धांधली मामले को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों और राज्य सरकार के बीच की तल्खी अब कम होती दिख रही है. लंबे समय से विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्र आखिरकार सरकार के साथ वार्ता टेबल पर बैठने के लिए तैयार हो गए हैं. तय योजना के अनुसार आज छात्रों के प्रतिनिधियों और सरकार के प्रतिनिधिमंडल के बीच अहम बातचीत होगी.

छात्रों का 5 सदस्यीय दल करेगा बात
छात्रों ने सरकार द्वारा तय किए गए स्थान पर वार्ता के लिए सहमति दे दी है. इस संबंध में रांची के एसडीएम और एडीएम लॉ एंड ऑर्डर को आधिकारिक जानकारी दे दी गई है. वार्ता के लिए छात्रों की ओर से 5 प्रतिनिधियों के नामों पर सहमति बनाई जा रही है. छात्र आपस में मंथन कर अपने 5 साथियों का चुनाव करेंगे, जो सरकार के सामने आज छात्रों का पक्ष रखेंगे.

सरकार ने गठित की उच्चस्तरीय कमेटी
छात्रों के उग्र आंदोलन को देखते हुए राज्य सरकार ने वार्ता के लिए एक उच्चस्तरीय कमेटी बनाई है. इस कमेटी में चार मंत्रियों और एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को शामिल किया गया है. इनमें मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, दीपिका पांडे सिंह, चमरा लिंडा, संजय प्रसाद यादव और स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह शामिल है.

कमेटी का गठन होते ही इसमें शामिल सभी मंत्रियों और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के बीच लगभग दो घंटे तक गहन बैठक हुई. इसमें छात्रों की मांगों और वार्ता के बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई.

क्या है पूरा मामला?
गौरतलब है कि जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी और धांधली के आरोपों को लेकर रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलन कर रहे हैं. ये परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं. वार्ता के प्रस्ताव को पहले छात्रों ने ठुकरा दिया था. इनका कहना था कि बंद कमरे में बातचीत नहीं होगी. हालांकि अब छात्र बातचीत को तैयार हो गए हैं. बता दें कि बुधवार की शाम छात्रों ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अलबर्ट एक्का चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली.

About the Author

Prashun Singh

प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.

इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top