भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ऑयली स्किन और टैनिंग से हैं परेशान, तो आजमाएं बेसन और टमाटर...


Last Updated:

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बजाय घर में मौजूद बेसन और टमाटर से आसान फेस पैक तैयार किया जा सकता है. बेसन त्वचा से अतिरिक्त तेल और गंदगी हटाने में मदद करता है, जबकि टमाटर में मौजूद विटामिन C त्वचा को चमकदार बनाने में सहायक हो सकता है. जानिए इस फेस पैक को बनाने का तरीका और इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

आजकल लोग त्वचा को साफ और चमकदार बनाने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते है. लेकिन कई बार ये महंगे उत्पाद त्वचा पर मनचाहा असर नहीं दिखा पाते. ऐसे में घर में मौजूद कुछ प्राकृतिक चीजें त्वचा की देखभाल के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है. इन्हीं में से एक आसान और असरदार घरेलू उपाय है बेसन और टमाटर का इस्तेमाल.

बेसन लंबे समय से त्वचा की देखभाल के लिए उपयोग किया जाता रहा है. यह त्वचा की गहराई से सफाई करता है और चेहरे से अतिरिक्त तेल व गंदगी को हटाने में मदद करता है. वहीं टमाटर में मौजूद प्राकृतिक एसिड और विटामिन C त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करते है. जब इन दोनों को मिलाकर चेहरे पर लगाया जाता है तो यह एक बेहतरीन फेस पैक की तरह काम करता है.

इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच बेसन लें और उसमें एक चम्मच टमाटर का रस मिला ले. चाहें तो इसमें कुछ बूंदें गुलाब जल की भी मिला सकते है. इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर चेहरे पर लगाएं और लगभग 10 से 15 मिनट तक रहने दे. इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो ले.

Add News18 as
Preferred Source on Google

नियमित रूप से इस उपाय को अपनाने से चेहरे की टैनिंग कम होती है और त्वचा का रंग निखरने लगता है. टमाटर त्वचा के दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है, जबकि बेसन त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाकर उसे साफ और मुलायम बनाता है. इससे त्वचा में प्राकृतिक चमक आने लगती है.

इसके अलावा यह फेस पैक तैलीय त्वचा वाले लोगों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. यह चेहरे के अतिरिक्त तेल को नियंत्रित करता है और मुंहासों की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है. नियमित उपयोग से त्वचा ताजा और स्वस्थ दिखाई देती है.

वही इस संबंध में डॉक्टर पवन ने बताया कि किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले यह ध्यान रखना जरूरी है कि त्वचा संवेदनशील हो तो पहले इसका थोड़ा सा परीक्षण कर ले. अगर किसी तरह की जलन या एलर्जी महसूस हो तो इसका इस्तेमाल न करे.

अगर सही तरीके से और नियमित रूप से इस घरेलू उपाय का उपयोग किया जाए तो बेसन और टमाटर का यह साधारण सा फेस पैक त्वचा को साफ, मुलायम और चमकदार बनाने में काफी मददगार साबित हो सकता है.

आप हमारे द्वार बताई गई इस आसान टिप्स से मिनटों में त्वचा के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स तैयार कर सकते है.इसको तैयार करने में आप को लगभग 10 मिनट का समय लगेगा.और आप को अपने त्वचा को साफ करने के लिए ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top