भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची सहित 10 जिलों में वज्रपात व बारिश:वज्रपात का ओरेंज और बारिश...




साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से झारखंड के मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ा हुआ है। बुधवार को भी दोपहर बाद राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। सिमडेगा में सबसे अधिक 57 मिमी बारिश हुई, जबकि खूंटी में 43 मिमी, हजारीबाग में 33 मिमी, कोडरमा में 13 मिमी और रांची में 12 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहने की संभावना है। बादलों की सक्रियता के कारण कई इलाकों में रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। खेतों में काम कर रहे किसानों और खुले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। ठनका गिरने से 4 लोगों की मौत इधर, वज्रपात की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। अलग-अलग जिलों में ठनका गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। लातेहार जिले के बारियातू थाना क्षेत्र की साल्वे पंचायत अंतर्गत अलखडीहा टोला में किसान बलराम उरांव (40) की मौत हो गई। वहीं हजारीबाग के बरकट्ठा प्रखंड की चेचकप्पी पंचायत के चौथा गांव की बसवा देवी (50) की भी जान चली गई, जबकि दो अन्य महिलाएं झुलसकर घायल हो गईं। चौपारण के बेलाही गांव में सबिता देवी (32) की मौत हो गई, जब वह अपनी सास मीणा देवी (60) और जेठानी रिंकी देवी के साथ धान रोपनी कर रही थी। इस घटना में उसकी सास और जेठानी बाल-बाल बच गईं। चौथी घटना बड़कागांव प्रखंड की सिकरी पंचायत के जमनीडीह गांव की है, जहां झमन महतो (55) की वज्रपात से मौत हो गई। लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है। आज 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कल 7 जिलों में फिर चेतावनी मौसम विज्ञान केंद्र ने 6 अगस्त के लिए रांची समेत सिमडेगा, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार और पश्चिमी सिंहभूम में वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन जिलों के लिए वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट और बारिश का यलो अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं 7 अगस्त को खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला और रांची के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। इस दौरान कहीं-कहीं तेज हवा चलने के भी आसार हैं। 8 अगस्त को रांची, खूंटी और गुमला में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम में सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top