भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Three Naxalites carrying a bounty of 22 lakh rupees arrested in Seraikela;...


  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Ranchi
  • Three Naxalites Carrying A Bounty Of 22 Lakh Rupees Arrested In Seraikela; Three AK 47s Recovered, Misir Besra's Core Squad Dismantled.

रांची13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
मदन महतो,  रवि सरदार और मीणा। - Dainik Bhaskar

मदन महतो, रवि सरदार और मीणा।

झारखंड-पश्चिम बंगाल सीमा पर सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान में 22 लाख रुपए के इनामी तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार नक्सलियों में 15 लाख का इनामी मदन महतो उर्फ शंकर महतो, 5 लाख का इनामी रवि सिंह सरदार उर्फ सागर सिंह और 2 लाख की इनामी मीना पहाड़िया उर्फ नीपू पहाड़िया उर्फ मीरा शामिल हैं। इनके पास से सुरक्षा बलों ने तीन एके-47 राइफलें बरामद की हैं।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, यह इस बात का संकेत है कि एक करोड़ रुपए के इनामी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा का मुख्य दस्ता अब पूरी तरह बिखर चुका है। हाल ही में मिसिर बेसरा और उसके दो साथियों की गिरफ्तारी के बाद यह कार्रवाई उसके नेटवर्क के लिए बड़ा झटका है।

महाराज प्रमाणिक के सरेंडर के बाद मिसिर के साथ थे नक्सली

पुलिस के अनुसार, तीनों नक्सली पहले सरेंडर कर चुके पूर्व इनामी कमांडर महाराज प्रमाणिक के दस्ते के सक्रिय सदस्य थे। बाद में वे मिसिर बेसरा के सबसे भरोसेमंद सुरक्षा घेरे का हिस्सा बन गए। बताया जा रहा है कि ये तीनों पश्चिम बंगाल भागने की कोशिश में थे। बंगाल सीमा पर सक्रिय इस कोर ग्रुप के टूटने से नक्सलियों का पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाला कथित सेफ पैसेज और सप्लाई लाइन भी गंभीर रूप से प्रभावित हुई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top