भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Kitchen Tips: बारिश में मसालों और नमक में घुस रही है नमी?...


Last Updated:

Monsoon Kitchen Tips: बरसात के मौसम में हवा में बढ़ी नमी के कारण मसाले और नमक जल्दी गीले होकर अपनी गुणवत्ता और स्वाद खोने लगते हैं. ऐसे में इन्हें एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें और कंटेनर को हमेशा सूखी जगह पर रखें. नमक के डिब्बे में कुछ चावल के दाने रखने से अतिरिक्त नमी सोखने में मदद मिलती है. मसालों को निकालते समय हमेशा सूखे चम्मच का उपयोग करें और उन्हें गैस या सिंक के पास रखने से बचें. सही तरीके से स्टोरेज करने पर मसालों की खुशबू, स्वाद और गुणवत्ता लंबे समय तक बनी रहती है.

बरसात के मौसम में हवा में नमी बढ़ जाती है. इसका सबसे ज्यादा असर रसोई में रखे मसालों पर पड़ता है. लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, जीरा और नमक में सीलन आ जाती है। कई बार इनमें फंगस लगने लगती है या मसाले खराब हो जाते हैं. ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर इन्हें लंबे समय तक सूखा, ताजा और सुरक्षित रख सकते हैं.

बरसात के समय लाल मिर्च पाउडर को हमेशा अच्छी तरह बंद डिब्बे में रखें. इसमें 2 से 3 लौंग डाल दें। लौंग नमी का असर कम करने में मदद करती है और मिर्च पाउडर को लंबे समय तक खराब होने से बचाती है. रोज इस्तेमाल के लिए थोड़ा मसाला अलग छोटी डिब्बी में रखें और बाकी मसाले को टाइट डिब्बे में बंद रखें. इससे बार-बार पूरा डिब्बा खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

हल्दी पाउडर को भी बंद प्लास्टिक के डिब्बे में रखें. इसमें एक-दो तेज पत्ते डाल सकते हैं. इससे हल्दी में नमी कम पहुंचेगी और वह लंबे समय तक ताजा बनी रहेगी. कोशिश करें कि बरसात के मौसम में हल्दी को ऐसी जगह रखें जहां नमी कम हो.

Add News18 as
Preferred Source on Google

धनिया पाउडर को सुरक्षित रखने के लिए सेंधा नमक की छोटी पोटली बनाकर डिब्बे में रख दें. इससे नमी कम होगी और धनिया पाउडर में फफूंदी लगने की संभावना भी कम रहेगी. रोज इस्तेमाल के लिए थोड़ा धनिया पाउडर अलग निकालकर रखें ताकि बार-बार बड़ा डिब्बा न खोलना पड़े.

बरसात में नमक अक्सर चिपचिपा हो जाता है. इससे बचने के लिए नमक के डिब्बे में 4 से 5 लौंग डाल दें. लौंग नमी कम करने में मदद करती है और नमक लंबे समय तक सूखा रहता है. इसके अलावा 2 से 3 राजमा के दाने भी नमक के डिब्बे में डाल सकते हैं. राजमा नमी को अपने अंदर खींच लेता है, जिससे नमक में सीलन नहीं आती.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top