भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Footwear Business:कम निवेश में बड़ा मुनाफा देता है जूतों का बिजनेस, एक्सपर्ट...


Last Updated:

Footwear Business: अगर आप कम निवेश में बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो फुटवियर कारोबार बेहतर विकल्प हो सकता है. बोकारो के सेक्टर-12 स्थित रौनक शू के संचालक मोहम्मद रहमानी ने बताया कि करीब 50 हजार रुपये की पूंजी से जूतों की दुकान शुरू की जा सकती है. सही कलेक्शन और सीमित स्टॉक के साथ हर महीने 16 हजार से 30 हजार रुपये तक की कमाई संभव है. उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स, स्कूल और कैजुअल शूज की सबसे ज्यादा मांग रहती है. सोशल मीडिया प्रचार और त्योहारों के सीजन में बिक्री बढ़ाकर मुनाफा और बढ़ाया जा सकता है.

बोकारो: अगर आप कम निवेश में बड़ा कारोबार शुरू करना चाहते हैं, तो फुटवियर बिजनेस आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. आज के समय में जूतों की मांग छोटे शहरों से लेकर बड़े महानगरों तक लगातार बढ़ रही है. बदलते फैशन और लोगों की जरूरतों के कारण यह ऐसा कारोबार बन गया है, जिसकी मांग पूरे साल बनी रहती है. अगर सही प्लानिंग, सीमित निवेश और बेहतर कलेक्शन के साथ इसकी शुरुआत की जाए, तो यह हर महीने अच्छी कमाई का जरिया बन सकता है. बोकारो के सेक्टर-12 स्थित दुदींबाग बाजार में रौनक शू के संचालक मोहम्मद रहमानी पिछले नौ वर्षों से फुटवियर का कारोबार कर रहे हैं. उन्होंने जूते के व्यवसाय से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं.

पेशेवर तरीके से जूतों का कारोबार
मोहम्मद रहमानी के अनुसार, कोई भी व्यक्ति करीब 50 हजार रुपये की पूंजी से पेशेवर तरीके से जूतों का कारोबार शुरू कर सकता है. उनका कहना है कि जूतों का कारोबार चप्पलों के कारोबार से अलग होता है. चप्पलों की बिक्री मौसम और जरूरत के अनुसार घटती-बढ़ती रहती है, जबकि जूतों की मांग पूरे साल बनी रहती है. बदलते फैशन और नए ट्रेंड के कारण ग्राहकों की पसंद भी लगातार बदलती रहती है. यही वजह है कि इस कारोबार में अच्छी संभावनाएं हैं. मोहम्मद रहमानी ने बताया कि छोटे स्तर पर जूतों की दुकान शुरू करने के लिए लगभग 50 हजार रुपये की जरूरत होती है. इसमें करीब 5 हजार रुपये दुकान का किराया, 10 हजार रुपये इंटीरियर पर, 30 हजार रुपये जूतों की खरीद पर और 5 हजार रुपये बैग, बिल तथा पैकिंग सामग्री पर खर्च किए जा सकते हैं.

कारोबार में सबसे ज्यादा मांग
मोहम्मद रहमानी ने बताया कि जूतों के कारोबार में सबसे ज्यादा मांग स्पोर्ट्स शूज, स्कूल शूज और कैजुअल शूज की रहती है. करीब 30 हजार रुपये के शुरुआती निवेश में किसी बड़े होलसेलर से 100 से 150 जोड़ी जूते खरीदकर दुकान शुरू की जा सकती है. कम कीमत में अच्छी गुणवत्ता वाले जूते खरीदने के लिए कोलकाता, दिल्ली और हरियाणा के बड़े बाजार बेहतर विकल्प माने जाते हैं. मोहम्मद रहमानी ने कमाई का मॉडल भी समझाया. उनके अनुसार, हर जोड़ी जूते पर औसतन 20 से 25 प्रतिशत तक का मुनाफा मिलता है. यदि प्रति जोड़ी 200 से 250 रुपये का लाभ हो और हर महीने 80 से 100 जोड़ी जूते बिकें, तो आसानी से 16 हजार से 30 हजार रुपये तक की मासिक कमाई की जा सकती है.

कलेक्शन और सीमित स्टॉक सबसे ज्यादा
मोहम्मद रहमानी का कहना है कि इस कारोबार में सही कलेक्शन और सीमित स्टॉक सबसे ज्यादा जरूरी होता है. कई नए दुकानदार शुरुआत में जरूरत से ज्यादा माल खरीद लेते हैं. इससे स्टॉक लंबे समय तक दुकान में पड़ा रहता है और नुकसान होने लगता है. इसलिए शुरुआत में 5 से 10 लोकप्रिय डिजाइनों के अलग-अलग साइज ही रखें. इसके बाद ग्राहकों की मांग के अनुसार धीरे-धीरे स्टॉक बढ़ाएं. इसके साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि सोशल मीडिया के जरिए प्रचार-प्रसार कर नए ग्राहकों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है. वहीं, दुर्गा पूजा, दिवाली और शादी के सीजन में फुटवियर की मांग काफी बढ़ जाती है. ऐसे समय में कारोबारियों के पास अतिरिक्त कमाई का अच्छा अवसर होता है.

About the Author

Amita kishor

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top