भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जेपीएससी का फुल फॉर्म नहीं बता पाए झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री, पूछने...


Last Updated:

JPSC Controversy: झारखंड में 14वीं JPSC संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. इसी बीच स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह पत्रकारों के JPSC के फुल फॉर्म से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दे सके. दूसरी ओर, राज्यभर के प्रतियोगी छात्र JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. छात्र परीक्षा रद्द करने, सीबीआई जांच कराने और पूरी भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की मांग कर रहे हैं. मामला झारखंड हाईकोर्ट में भी पहुंच चुका है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

JPSC का फुल फॉर्म नहीं बता पाए झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री, जवाब हो रहा वायरलZoom

JPSC का फुल फॉर्म पूछते ही घिर गए स्वास्थ्य मंत्री

रांची: झारखंड में 14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (JPSC) को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है. इस बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का एक वीडियो भी चर्चा का विषय बन गया है. वीडियो में पत्रकार उनसे JPSC का फुल फॉर्म पूछते नजर आ रहे हैं. मंत्री पहले सवाल को टालते दिखाई देते हैं. बाद में भी वह फुल फॉर्म नहीं बता पाते. इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.

जवाब सोशल मीडिया पर वायरल
वीडियो में पत्रकार स्वास्थ्य मंत्री से JPSC का पूरा नाम पूछते हैं. शुरुआत में मंत्री जी सवाल का सीधा जवाब नहीं देते. जब पत्रकार बार-बार यही सवाल दोहराते हैं, तो मंत्री कहते हैं कि जिन लोगों को पता है, उनसे पूछिए. इसके बाद पत्रकार उन्हें याद दिलाते हैं कि उन्होंने खुद एक दिन पहले यही सवाल उठाया था. इस पर मंत्री कहते हैं कि पहले भाजपा से पूछिए, वे बता देंगे तो हम भी बता देंगे. मंत्री का यह जवाब अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

परीक्षा को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी
इधर, झारखंड में JPSC परीक्षा को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है. राज्य के अलग-अलग जिलों से आए प्रतियोगी छात्र रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में प्रदर्शन कर रहे हैं. छात्रों का कहना है कि यह विवाद सिर्फ 14वीं JPSC परीक्षा तक सीमित नहीं है. उनका आरोप है कि पिछले कई वर्षों से JPSC और JSSC की कई भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों के आरोप लगते रहे हैं. इसलिए पूरी भर्ती प्रक्रिया में सुधार और पारदर्शिता जरूरी है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top