भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बिहार में छात्र राजनीति की चिंगारी जलाने वाले तेजस्वी यादव झारखंड के...


Last Updated:

Why Tejashwi Yadav Silent on JPSC Protest: बिहार में छात्र आंदोलनों के दौरान सरकार को घेरने वाले तेजस्वी यादव अब झारखंड के JPSC-JSSC आंदोलन को लेकर सवालों के घेरे में हैं. रांची में छात्र भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों, 14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने और CBI जांच की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. कई छात्र भूख हड़ताल पर भी हैं. खास बात यह है कि झारखंड में राजद हेमंत सोरेन सरकार का हिस्सा है और उसके मंत्री संजय प्रसाद यादव आंदोलनकारियों से बातचीत के लिए बनी समिति में शामिल हैं. ऐसे में बिहार में तेजस्वी की सक्रियता और झारखंड में उनकी चुप्पी की तुलना हो रही है. सवाल है कि क्या सत्ता में साझेदारी छात्र आंदोलन पर राजद के रुख को प्रभावित कर रही है?

Amazon Prime DayTop Deals Inside

बिहार में मुखर, फिर JPSC-JSSC आंदोलन पर चुप क्यों तेजस्वी यादव, क्या मजबूरी?Zoom

बिहार में छात्रों के मुद्दे पर मुखर तेजस्वी यादव झारखंड के JPSC-JSSC आंदोलन पर चुप क्यों हैं? (फोटो PTI)

Why Tejashwi Yadav Silent on JPSC Protest: बिहार की सियासत में छात्र आंदोलन कोई नया मोर्चा नहीं है. लेकिन जब बात तेजस्वी यादव की आती है तो छात्रों के मुद्दे पर उनकी सक्रियता कई बार चर्चा में रही है. हाल के दिनों में NEET पेपर लीक और छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर उन्होंने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला. DGP से मुलाकात की, ज्ञापन सौंपा और छात्रों पर कार्रवाई को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए. ऐसे में अब नजरें झारखंड पर टिक गई हैं. रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थी कई दिनों से सड़क पर हैं. परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच और 14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने जैसी मांगों को लेकर आंदोलन चल रहा है. छात्र भूख हड़ताल तक कर रहे हैं. लेकिन तेजस्वी यादव की ओर से इस आंदोलन पर अब तक कोई बड़ा सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया है. यही चुप्पी अब राजनीतिक सवाल बन गई है.

मामला इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल सत्ता के गठबंधन का हिस्सा है. हेमंत सोरेन सरकार में राजद के चार विधायक हैं और संजय प्रसाद यादव मंत्री हैं. इतना ही नहीं, संजय प्रसाद यादव उस सरकारी समिति का हिस्सा भी हैं, जो आंदोलनकारी छात्रों से बातचीत कर रही है. यानी एक तरफ बिहार में तेजस्वी छात्रों के मुद्दे पर सरकार को घेर रहे हैं, वहीं झारखंड में उनकी पार्टी सरकार के भीतर रहकर छात्रों से बातचीत कर रही है. ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या सत्ता की मजबूरियां छात्र राजनीति की आवाज को धीमा कर देती हैं? या फिर तेजस्वी झारखंड के मामले में किसी बड़े राजनीतिक फैसले का इंतजार कर रहे हैं?

About the Author

Sumit KumarSenior Sub Editor

सुमित कुमार News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 4 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. News18 हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह…

और पढ़ें

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top