भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

राष्ट्रीय जनजातीय रोवर-रेंजर मीट शुरू, देशभर के स्काउट-गाइड का सांस्कृतिक संगम हुआ




जिले के कुडू प्रखंड स्थित चीरी के डायट सेंटर परिसर में भारत स्काउट एंड गाइड जिला इकाई के बैनर तले राष्ट्रीय जनजातीय रोवर-रेंजर मीट का भव्य शुभारंभ हुआ। यह 10 अगस्त तक चलेगा। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे स्काउट एवं गाइड प्रतिनिधियों की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम ने राष्ट्रीय एकता, जनजातीय संस्कृति और युवा नेतृत्व का अद्भुत संदेश दिया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी प्रवीण कुमार सिंह, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर अतिथियों का पारंपरिक रीति-रिवाज से भव्य स्वागत किया गया। भारत स्काउट एंड गाइड के लोहरदगा जिला संगठन आयुक्त गौतम लेनिन ने मुख्य अतिथि को सलामी देकर स्वागत किया। इसके बाद कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ हुआ। समारोह की शुरुआत स्वागत गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। दक्षिण-पूर्व रेलवे, ओडिशा तथा झारखंड की टीमों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इसके बाद राजस्थान, छत्तीसगढ़ और एनएफ रेलवे के कलाकारों ने अपनी पारंपरिक लोक संस्कृति एवं जनजातीय नृत्यों की रंगारंग प्रस्तुति दी। पूरा वातावरण उत्साह और उल्लास से भर गया। विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलकियों ने ”एक भारत-श्रेष्ठ भारत” की भावना को साकार किया। धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि लोहरदगा जैसे छोटे जिले में भारत स्काउट एंड गाइड के राष्ट्रीय जनजातीय रोवर-रेंजर मीट का आयोजन पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। भारत स्काउट एंड गाइड केवल अनुशासन का प्रशिक्षण देने वाला संगठन नहीं है। यह सेवा, नेतृत्व, आत्मनिर्भरता, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने वाला सशक्त मंच है। आज के युवाओं को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी अपनाने होंगे। पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा की भावना भी जरूरी है। स्काउट एवं गाइड से जुड़े युवा इन मूल्यों के माध्यम से समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि भारत स्काउट एंड गाइड पूरे देश में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। प्राकृतिक आपदा, बाढ़, दुर्घटना या किसी भी संकट की घड़ी में स्काउट एवं गाइड के स्वयंसेवक हमेशा मानव सेवा के लिए सबसे आगे रहते हैं। मौके पर एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, थाना प्रभारी अजीत कुमार, निशीथ जायसवाल, सतीश महतो, सतीश कुमार, पवन पोद्दार, सत्यजीत देवघरिया, निश्चय वर्मा, राम बाबू चंदवा, ऐनुल अंसारी, गौतम लेनिन, शैलेन्द्र कुमार सुमन, मुमताज अहमद, निश्चय वर्मा, संजू तुरी सहित बड़ी संख्या में स्काउट-गाइड पदाधिकारी, स्वयंसेवक एवं विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागी उपस्थित थे। पूरे कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय एकता, जनजातीय संस्कृति और युवा शक्ति का उत्साहपूर्ण संगम देखने को मिला।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top