![]()
12वें वेतन समझौते में देरी और चार लेबर कोड के विरोध में संयुक्त मोर्चा ने आंदोलन की तैयारी तेज कर दी है। 10 अगस्त को महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को प्रथम पाली के मजदूरों के साथ पीट मीटिंग कर उन्हें गोल बंद किया गया। अध्यक्षता सीटू नेता कमलेश कुमार गुप्ता ने की। बैठक में सीटू, एटक, एचएमएस, इंटक, जेसीएमयू और आरकेएमयू सहित विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि व कोयला मजदूर शामिल हुए। सीटू के जोनल सचिव श्याम बिहारी सिंह दिनकर ने कहा कि चार लेबर कोड लागू होने से मजदूरों को नुकसान होगा। 11वें वेतन समझौते को पूर्ण रूप से लागू नहीं किया गया और अब 12वें वेतन समझौते में भी देरी हो रही है।
Source link