![]()
स्वामी रामकृष्ण परमहंस शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, दुग्दा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत शुक्रवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देश तथा विश्वविद्यालय के कार्यक्रम के तहत एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी पूनम प्रसाद के नेतृत्व में प्रशिक्षुओं ने चांदुआडीह कॉलोनी, दुर्गा कॉलोनी, जी टाइप, दुग्दा मार्केट समेत आसपास के क्षेत्रों में सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों से कूड़ा-कचरा हटाया गया और लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा खुले में कचरा नहीं फेंकने की अपील की गई। कार्यक्रम पदाधिकारी पूनम प्रसाद ने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की पहचान है और स्वच्छता को दैनिक जीवन की आदत बनाना जरूरी है। अभियान में सहायक प्राध्यापक सोमनाथ बाउरी, जयश्री साह, सच्चिता कुमारी, बेबी कुमारी आदि शामिल थे।
Source link