Last Updated:
Kawadia Killed: सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा का दौर रहा है. श्रद्धालु गंगा से जल लेकर भगवान शिव पर चढ़ाने को लेकर पैदल यात्रा कर रहे हैं. शासन और प्रशासन की तरफ से उनकी सुरक्षित यात्रा के लिए सभी जरूरी प्रबंध किए गए हैं. इस बीच, पंजाब से एक बुरी खबर सामने आई है.
पंजाब में सड़क हादसे में 3 कांवड़ियों की मौत हो गई. (फाइल फोटो)
Kawadia Killed: पंजाब में एक सड़क हादसे में 3 कांवड़ियों की मौत हो गई है. एक अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद में रविवार तड़के तेज रफ्तार कार ने सड़क पर जा रहे कांवड़ियों के जत्थे को टक्कर मार दी. सड़क दुर्घटना सरहिंद जीटी रोड पर दादा मोटर्स के पास हुई. सड़क हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में हादसे में गंभीर रूप से घायल कांवड़िया को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
About the Author
Manish Kumar
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…
और पढ़ें