Last Updated:
Indian Railways News: भारतीय रेल से हर दिन लाखों की संख्या में लोग सफर करते हैं. इनमें छोटी से लंबी दूरी तक यात्रा करने वाले पैसेंजर्स शामिल रहते हैं. इसलिए ट्रेन के साथ रेलवे स्टेशनों पर चौबीसों घंटे सुरक्षा रहती है.
DRI की टीम ने ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस ट्रेन से 2 किलो से ज्यादा का सोना जब्त किया है.
Indian Railways News: भारतीय रेलवे का नेटवर्क टायर सिटी के साथ ही दूर-दरार के गांव कस्बों तक फैला हुआ है. ट्रेन से हर दिन लाखों की तादाद में लोग सफर करते हैं. इसीलिए इसे नेशनल कैरियर भी कहा जाता है. ऐसे में रेलवे की संपत्तियों और पैसेंजर्स की सुरक्षा को उच्च प्राथमिकता दी जाती है. यही वजह है कि किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाती है. रेलवे की सुरक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने नागपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 3.09 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का सोना जब्त किया है. अधिकारियों ने सोना तस्करी के मामले में एक यात्री को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 2 किलो 165 ग्राम वजन की 16 सोने की छड़ें बरामद हुई हैं.
डीआरआई नागपुर की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते तस्करी कर लाया गया सोना ट्रेन के जरिए देश के दूसरे हिस्से में भेजा जा रहा है. सूचना के आधार पर अधिकारियों ने 12102 ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में निगरानी शुरू की. जांच एजेंसी को जानकारी मिली थी कि तस्करी का सोना इस ट्रेन में यात्रा कर रहे एक व्यक्ति के माध्यम से आगे पहुंचाया जाना है. इसके बाद डीआरआई की टीम ने नागपुर रेलवे स्टेशन पर निगरानी बढ़ा दी. ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने के बाद अधिकारियों ने संदिग्ध यात्री की पहचान कर उसे हिरासत में लिया. तलाशी के दौरान उसके सामान में छिपाकर रखा गया सोना बरामद हुआ. अधिकारियों के मुताबिक, बरामद सोने की अंतरराष्ट्रीय बाजार के आधार पर अनुमानित कीमत 3 करोड़ 9 लाख रुपये है.
अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था सोना
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सोना भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते अवैध रूप से भारत में लाया गया था. इसके बाद इसे रेल मार्ग के जरिए देश के अन्य हिस्सों तक पहुंचाने की योजना थी. डीआरआई अब यह पता लगाने में जुटी है कि तस्करी के इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं और सोने की खेप को कहां पहुंचाया जाना था.
नेटवर्क खंगालने में जुटी एजेंसी
आरोपी यात्री को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है. जांच एजेंसी उसके संपर्कों और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है. डीआरआई अधिकारियों के अनुसार, नेटवर्क में शामिल अन्य संदिग्धों की तलाश भी जारी है. बरामद सोने को सरकारी खजाने में जमा कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. अधिकारियों ने कहा कि भारत-बांग्लादेश सीमा से होने वाली सोने की तस्करी पर लगातार नजर रखी जा रही है. तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.
About the Author
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…
और पढ़ें