भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

दो दिन बारिश होने पर धनरोपनी में जुटे किसान




प्रखंड में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से खेतों में पानी भर जाने से गांव-गांव में धान की रोपनी का कार्य तेज हो गया है। सुबह से ही किसान अपने परिवार के सदस्यों और मजदूरों के साथ खेतों में उतरकर धान की रोपाई में जुट रहे हैं। खेतों में कतारबद्ध होकर महिलाएं धनरोपनी कर रही हैं। किसानों का कहना है कि समय पर हुई यह बारिश धान की फसल के लिए लाभदायक साबित होगी। अच्छी पैदावार की भी उम्मीद बढ़ गई है। तालाब, आहर और खेतों में भी पर्याप्त पानी जमा होने लगा है, जिससे सिंचाई की चिंता काफी हद तक कम हो गई है। कृषि पर निर्भर महुआडांड़ के अधिकांश किसानों के लिए यह बारिश नई उम्मीद लेकर आई है। फोटो व कंटेंट : तनवीर अहमद



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top