भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

UP Chunav 2027 : रोजगार के बहाने आमने-सामने राहुल और CM योगी,...


होमताजा खबरदेश

यूपी में अब आमने-सामने राहुल और CM योगी, अखिलेश की सियासत पड़ने लगी फीकी?

Last Updated:

यूपी चुनाव 2027 से पहले राज्य में सियासी पारा चढ़ गया है. शनिवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में हुंकार भरने के बाद रविवार को सीएम योगी ने भी सिद्धार्थनगर में विकास के आंकड़ों के साथ कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. राहुल गांधी ने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के जरिए युवाओं के मुद्दे उठाए तो अब यूपी की राजनीति में अचानक शिक्षा और रोजगार का मुद्दा केंद्र में आ गए हैं और अचानक सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव सीन से गायब हो गए.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

यूपी में अब आमने-सामने राहुल और CM योगी, अखिलेश की सियासत पड़ने लगी फीकी?Zoom

यूपी चुनाव में राहुल बनाम सीएम योगी की जंग.

सिद्धार्थनगर. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की उल्टी गिनती शुरू होते ही राज्य में सियासी घमासान तेज हो गया है. शनिवार को प्रयागराज में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज पूर्वांचल में कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला. पूर्वांचल के सिद्धार्थनगर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने केंद्र की मोदी सरकार और अपनी सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया. सिद्धार्थनगर में सीएम योगी की दहाड़ और प्रयागराज में राहुल गांधी के युवाओं से सीधे संवाद ने यह साफ कर दिया है कि 2027 का उत्तर प्रदेश का महासमर अब सीधे तौर पर शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर लड़ा जाएगा. अयोध्या में चंदा चोरी विवाद, बुलडोजर एक्शन और लॉ एंड ऑर्डर जैसे मुद्दे गायब हो सकते हैं. क्योंकि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’ संवाद कार्यक्रम के जरिए युवाओं के 3-D दर्द को लेकर आवाज दी है.

रविवार को सिद्धार्थनगर में विकास योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के इतिहास और उसकी नीतियों पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट, रोजगार और उद्यमिता ये वे क्षेत्र हैं जहां कांग्रेस ने देश के युवाओं के साथ लगातार विश्वासघात किया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘कांग्रेस ने देश पर लगभग 55-60 वर्षों तक शासन किया, लेकिन उन्होंने कभी इन बुनियादी क्षेत्रों के लिए कोई दृष्टि नहीं बनाई. आज के युवाओं को स्किल डेवलपमेंट, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगार के अवसर और उद्यमिता के रास्ते चाहिए. हम पूरे दावे के साथ कह सकते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश भर के 17 करोड़ लोगों को नौकरियां और रोजगार मिला है.’

कानपुर -लखनऊ एक्सप्रेस वे को लेकर अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर एक तस्वीर साझा कर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा. मरम्मत के दौरान सड़क सुखाने के लिए पंखा लगाए जाने पर भी सवाल उठाए.

सीएम योगी ने राहुल के खिलाफ खोला मोर्चा

सीएम योगी ने आंकड़ों की झड़ी लगाते हुए कहा कि 2014 से पहले देश में कौशल विकास का कोई व्यवस्थित ढांचा नहीं था. आज अकेले यूपी सहित देश भर में 17, 000 से अधिक कौशल विकास केंद्र और 15, 000 से अधिक आईटीआई काम कर रहे हैं. आईआईटी की संख्या 16 से बढ़कर 23 और आईआईएम 13 से बढ़कर 22 हो गए हैं. हेल्थकेयर सेक्टर का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि 2014 में देश भर में केवल 431 मेडिकल कॉलेज थे, जो अब बढ़कर 818 से अधिक हो चुके हैं. एम्स की संख्या 7 से बढ़कर 23 हो गई है और एमबीबीएस की सीटें 51, 348 से बढ़कर 1, 28, 926 तक पहुंच गई हैं.

राहुल गांधी का ‘3D’ संदेश और युवाओं का दर्द

सीएम योगी के इन दावों के बीच, कांग्रेस सांसद शनिवार को राहुल गांधी प्रयागराज के केपी ग्राउंड पहुंचे, जहां उन्होंने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के तहत हजारों प्रतियोगी छात्रों से सीधा संवाद किया. राहुल गांधी ने युवाओं के सामने 3D यानी दर्द, डेटा और दौलत का फॉर्मूला रखा. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश का युवा आज सरकारी चक्रव्यूह और पेपर लीक के नेटवर्क में फंसा हुआ है. उन्होंने दावा किया कि पिछले एक दशक में 150 से अधिक पेपर लीक की घटनाएं हुई हैं, जिससे 7.5 करोड़ से अधिक छात्र प्रभावित हुए हैं. राहुल ने छात्रों की फीस वृद्धि, सीटों की कटौती और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया न होने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि युवाओं का हक और दौलत चंद उद्योगपतियों के पास जा रही है.





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top