भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Maharashtra Snake Bite News: गड़चिरोली के हॉस्टल में घुसा जहरीला सांप, 6...


Last Updated:

Maharashtra Snake Bite News: गढ़चिरौली के हॉस्टल में जहरीले सांप के काटने से 3 छात्राओं की मौत हो गई. सांप ने हॉस्‍टल में सो रही 6 छात्राओं को डसा था, ज‍िनमें से तीन छात्राओं ने इलाज के दौरान दम तोड़ द‍िया, बाकी छात्राओं पर जहर का गंभीर असर है और वे अस्‍पताल में ज‍िंदगी व मौत से लड़ रही हैं.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

हॉस्टल में सांप का कहर, जहरीले नाग ने 6 छात्राओं को डसा, 3 की मौतZoom

महाराष्‍ट्र के गढ़च‍िरौली में जहरीले सांप के काटने से 3 छात्राओं की मौत, 3 गंभीर.

Maharashtra Snake Bite News: महाराष्ट्र के गड़चिरोली में दर्दनाक घटना घट गई. यहां आश्रम स्कूल के हॉस्टल में जहरीले सांप ने 6 छात्राओं को डस लिया. इन सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया, जिनमें से 3 छात्राओं की मौत हो गई है, वहीं बाकी घायल छात्राओं का इलाज किया जा रहा है. इस घटना के बाद से छात्राओं के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सांप के हमले का श‍िकार हुई सभी छात्राएं 5वीं से 8वीं तक की कक्षाओं में पढ़ती हैं.

महाराष्ट्र के गड़चिरोली जिले में सांप के कहर की इस घटना से लोगों में दहशत पैदा हो गई है. यहां एक निजी अनुदानित आवासीय आश्रम स्कूल के हॉस्टल में उस वक्त हंगामा मच गया, जब रात में सो रही छह छात्राओं को एक-एक कर जहरीले सांप ने डस लिया. ये सभी छात्राएं एक ही कमरे में सो रही थीं, जहां पहुंचे सांप ने इन सभी पर बारी-बारी से हमला कर दिया.

बताया जा रहा है कि यह घटना धनौरा तालुका के जपतलाई गांव में कुम्परलिंगो कल्चरल एजुकेशनल रिसर्च सोसाइटी द्वारा संचालित आवासीय स्कूल आश्रम के हॉस्टल में रात करीब 2:30 बजे हुई. इस दौरान सभी छात्राएं गहरी नींद में थीं, हालांकि सांप के काटने के तुरंत बाद छात्राओं को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 3 छात्राओं की जान चली गई. बाकी बची 3 छात्राओं की हालत गंभीर है और उनका इलाज चल रहा है.

6वीं से 8वीं की थीं छात्रा, परिजनों में शोक, हॉस्टल में छाया डर

जहरीले सांप के काटने से हुई छात्राओं की मौत के बाद आश्रम स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं और शिक्षकों में डर का माहौल है. वहीं परिजन रात में स्कूल परिसर और हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. बता दें कि सांप के डसने से मारी गई छात्राएं 6वीं से 8वीं कक्षा की छात्राएं हैं. दीपिका लकड़ा कक्षा 6वीं और सुष्मिता मंडल कक्षा 8वीं में पढ़ती थीं. जबकि तीसरी छात्रा अनु कोरेटी भी जूनियर कक्षा की ही छात्रा थी.

वहीं जो छात्राएं अभी जिंदगी की जंग लड़ रही हैं और जिला अस्पताल में भर्ती हैं उनमें दीपिका मदावी कक्षा 5वीं, कविता किरंगा कक्षा 6वीं और समृद्धि नैताम कक्षा 8वीं में पढ़ती हैं. इनमें समृद्धि पर जहर का असर ज्यादा गहरा हुआ है और उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.

घटना पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख, जांच हुई तेज
छात्राओं के सांप द्वारा डसने की घटना सामने आने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और गढ़चिरौली जिले के प्रभारी मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुख जताया है. साथ ही उन्होंने आश्रम स्कूल में हुई सर्पदंश की घटना पर अधिकारियों से पूरी रिपोर्ट मांगी है. फिलहाल पुलिस हॉस्टल में पहुंची हुई है और छात्राओं की सुरक्षा के अलावा घटना की छानबीन कर रही है. इस घटना पर राज्य के आदिवासी विकास मंत्री अशोक उइके ने भी घटना को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी लेने के निर्देश दिए हैं. फिलहाल यह भी जांच की जा रही है कि क्या छात्राओं को अस्पताल पहुंचाने में देरी हुई?

इस स्कूल में कितनी छात्राएं पढ़ती हैं?
इस आवासीय आश्रम स्कूल में बड़ी संख्या में आदिवासी छात्राएं रहकर पढ़ाई करती हैं. ऐसे में स्कूल परिसर और छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था और आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. फिलहाल प्रशासन मुस्तैदी से लगा है.

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top