रांची15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

झारखंड के रांची में PSC-SSC में धांधली के खिलाफ हजारों छात्र सड़कों पर हैं। झारखंड के अलग-अलग जिलों से जुटे छात्रों ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से पुराने विधानसभा तक मार्च किया।
भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो भी एंबुलेंस से विधानसभा घेराव के लिए रवाना हुए। प्रदर्शन को देखते हुए शहर में 6 लेयर की सुरक्षा, बैरिकेडिंग और CCTV से निगरानी की जा रही है।
शहर में जगह-जगह कंटीले तार लगाए गए हैं। 11 तस्वीरों में देखिए छात्रों का प्रदर्शन..
देखिए प्रदर्शन से जुड़ी तस्वीरें…

बैरिकेडिंग पर चढ़े छात्र।

प्रदर्शन में एक छात्र गुलाब का फूल लेकर पहुंचा।

अनशन कर रहे देवेन्द्र महतो भी प्रदर्शन में शामिल हुए।

छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़ने का किया प्रयास।

विधानसभा कैंपस के चारों तरफ रास्तों पर तार लगाए गए हैं। सुरक्षा जवान तैनात हैं।

छात्र हजारों की संख्या में विधानसभा घेराव के लिए निकले।

छात्र बैरिकेडिंग हटाकर आगे बढ़ रहे हैं, इस दौरान भारी पुलिसबल तैनात किया गया है।

हाथों में तिरंगा लेकर छात्र विधानसभा घेराव के लिए निकले।

रांची में JPSC-SSC में धांधली के खिलाफ छात्रों ने विधानसभा घेराव शुरू कर दिया है।

हजारों छात्र तिरंगा लेकर विधानसभा घेराव के लिए जमा हुए, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोकने की कोशिश की।

विधानसभा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
