भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बूथों पर विशेष शिविर लगाकर नए मतदाताओं का नाम जोड़ा गया



प्रखंड क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए गए। शिविर में बीएलओ ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम या विवरण में सुधार कराने और मृत या अन्य कारणों से नाम हटाने के लिए आवेदन फॉर्म स्वीकार किए। बीएलओ सुपरवाइजर संदीप हेंब्रम ने कुंडहित पंचायत क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ को घर-घर जाकर योग्य मतदाताओं से फॉर्म भरवाने और शिविर में आने वाले लोगों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी योग्य व्यक्ति मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। शिविर में कॉलेज और प्लस टू के कई छात्र-छात्राएं आधार कार्ड और जन्म प्रमाणपत्र लेकर पहुंचे। मौके पर पात्र युवाओं से फॉर्म-6 भरवाया गया और आवेदन की ऑनलाइन एंट्री की गई। पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं में इसे लेकर उत्साह भी देखा गया। नाम सुधार के लिए भी जमा हुए ।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top