भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पीवीटीजी और अनुसूचित जनजाति के विकास के लिए प्रोजेक्ट समर्थ लॉन्च




विश्व आदिवासी दिवस पर टाउन हॉल, रामगढ़ में जिला प्रशासन रामगढ़ की ओर से जिला स्तरीय आदिवासी महोत्सव का आयोजन किया गया। मौके पर रामगढ़ जिला अंतर्गत पीवीटीजी व अनुसूचित जनजाति के समेकित विकास के लिए चयनित 34 गांवों के लिए प्रोजेक्ट समर्थ का शुभारंभ किया गया। प्रोजेक्ट समर्थ के माध्यम से चरणबद्ध तरीके से पीवीटीजी समूह व अनुसूचित जनजाति समूह के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक विकास की दिशा में कार्य किया जाएगा। परियोजना के माध्यम से संबंधित गांवों में उपलब्ध संसाधनों, आवश्यकताओं, चुनौतियों का आकलन किया जाएगा। विभिन्न विभागों की योजनाओं का प्रभावी समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा। लक्षित समुदायों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाया जाएगा। कार्यक्रम परिसर में आदिवासी संस्कृति पर आधारित फूड स्टॉल, पेंटिंग, रंगोली, रील मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फूड स्टॉल के माध्यम से आदिवासी समाज के पारंपरिक व्यंजनों व खान-पान की विविधता को प्रदर्शित किया गया। पेंटिंग व रंगोली के माध्यम से प्रतिभागियों ने आदिवासी जीवन, प्रकृति, परंपरा, संस्कृति को कलात्मक रूप में प्रस्तुत किया। रील मेकिंग प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं ने आधुनिक डिजिटल माध्यमों का उपयोग किया। उन्होंने आदिवासी संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया। कार्यक्रम में विधायक रामगढ़ ममता देवी ने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा, भाषा, कला, जीवनशैली हमारी समृद्ध विरासत का अभिन्न हिस्सा है। डीसी ऋतुराज ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं है। यह आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, अधिकारों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का अवसर भी है। डीएफओ नीतीश कुमार ने आदिवासी समाज व प्रकृति के बीच के गहरे संबंध पर प्रकाश डाला। विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। सामुदायिक वन पट्टा के 6 लाभुकों, निशुल्क साइकिल वितरण योजना के 17 विद्यार्थियों, प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के 2 लाभुकों को लाभ प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त जेएसएलपीएस के अंतर्गत चक्रीय निधि, सामुदायिक निवेश एवं सामुदायिक सुरक्षा कोष के तहत एक-एक लाभुक को योजना का लाभ प्रदान किया गया। आदिवासी समूह के बच्चों में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top