Last Updated:
Ranchi News: रांची की वर्तिका कपड़ों के बजाय जूतों, नोटबुक कवर और हेयर पिन पर कढ़ाई करती हैं. उनका यह यूनिक कलेक्शन जेन Z में काफी फेमस है. वह ऑनलाइन कोर्स के बाद अपना बिजनेस चला रही हैं. इसके साथ ही घर बैठे तगड़ी कमाई भी कर रही है.
रांची: झारखंड की राजधानी रांची की वर्तिका कढ़ाई का काम करती हैं, लेकिन यह कढ़ाई कपड़ों में नहीं, बल्कि जूते में करती हैं. इसके अलावा क्लास के नोटबुक के उपर कपड़े का कवर होता है, वह उसके ऊपर कढ़ाई करती हैं. इसके अलावा हेयर पिन और फैशनेबल टॉप में भी वह कढ़ाई करती हैं. यह जो यूनिक कलेक्शन जेन z के बीच काफी फेमस है. वह उस पर शानदार तरीके से कढ़ाई करती हैं. आइये जानते हैं उनके बारे में.
वर्तिका ने बताया कि वह फोटो फ्रेम में कढ़ाई की हैं. हालांकि उन्होंने इसका कोर्स किया है. ऑनलाइन कोर्स और उसके बाद अपना बिजनेस शुरू किया और आज अच्छी खासी कमाई भी कर रही हैं. उनके इस चीज में पूरे परिवार और मेरे पति ने बहुत ही सहयोग किया. उन्होंने ही बोला कि तुम्हें कुछ करना चाहिए.
‘ऐसा यूनिक कलेक्शन नहीं देखा होगा’
वर्तिका ने कहा कि आपने ऐसा यूनिक कलेक्शन नहीं देखा होगा, जो फोटो फ्रेम होते हैं खासतौर पर कपल्स के शादी के उनके ऊपर वरमाला के तौर पर कढ़ाई किया हुआ रहता है. वर्तिका ने बताया कि खास तौर पर इस तरीके के फोटो फ्रेम की काफी डिमांड है. काफी बारीक धागों का काम होता है. ऐसा कोई एक्सपर्ट ही कर सकता है. आपको ऐसा दूसरा कहीं देखने को नहीं मिलेगा. इसकी डिमांड उन्हें दूसरे जिलों से भी आती है.
‘जूते में बनाती हैं फूल’
वर्तिका के जूते कलेक्शन आप देखेंगे तो जो सफेद जूता है. जहां पर पीछे की तरफ बहुत ही खूबसूरत सनफ्लावर का कढ़ाई किया हुआ है. जो आपके पूरे के पूरे जूते को एक नया लुक दे देगा. और एकदम एक्सक्लूसिव और डिजाइनर दिखने में लगेगा. वर्तिका बताती हैं कि हम कस्टमाइज भी करते हैं. लोग अपने जूते -चप्पल लेकर आते हैं और कहते हैं इसमें क्या आप कुछ कर सकते हैं.
क्लास का नोटबुक भी है खास
वर्तिका बताती हैं कि इसके अलावा आपको एक से बढ़कर एक नोटबुक देखने को मिलेंगे. इसके ऊपर उन्होंने कपड़े से कवर किया है और उस कपड़े के ऊपर खूबसूरत कढ़ाई किया हुआ है. कुछ लोग अपना नाम लिखाते हैं तो कुछ लोग खूबसूरत कोटेशन. ऐसे में अपनी जिंदगी खूबसूरत पहलुओं को इसमें लिखते हैं. खासतौर पर स्टूडेंट और पढ़े लिखे लोगों के बीच में इस तरह के नोटबुक का गजब का क्रेज़ है. उनका ऑनलाइन पेज भी है. जहां पर हर दिन कई सारे ऑर्डर आते हैं और वह पैन इंडिया लेवल पर डिलीवरी भी करती हैं.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से Hindi.News18.com<…
और पढ़ें