भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

डीपीएस चास इंस्टीट्यूशन ऑफ द ईयर से सम्मानित



बोकारो | डीपीएस चास ने शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए नई दिल्ली में 8 अगस्त को आयोजित सिल्वर जोन फाउंडेशन के 23वें एजुकेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स में प्रतिष्ठित इंस्टीट्यूशन ऑफ द ईयर अवॉर्ड प्राप्त किया। साथ ही प्राचार्या डॉ. मनीषा तिवारी को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, शैक्षणिक मानकों को सुदृढ़ करने में योगदान तथा विद्यालय में उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एकेडमिक लीडरशिप एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस समारोह में जय प्रकाश पांडेय आईआरपीएस, संयुक्त महानिदेशक नागर विमानन महानिदेशालय भारत सरकार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इंस्टीट्यूशन ऑफ द ईयर अवॉर्ड डीपीएस चास परिवार के सामूहिक प्रयासों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने, नवाचार को प्रोत्साहित करने, विद्यार्थियों के समग्र विकास को बढ़ावा देने तथा उन्हें तेजी से बदलती चुनौतियों के लिए प्राप्त हुआ।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top