भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Rudraksha Benefits: आर्थिक तंगी से लेकर मानसिक शांति तक, यहां जानिए कौन...


Last Updated:

Rudraksha Benefits: रुद्राक्ष को भगवान शिव से जुड़ा पवित्र माना जाता है और सनातन धर्म में इसे धारण करने की परंपरा रही है. रुद्राक्ष की अलग-अलग मुखी किस्मों को लेकर विभिन्न धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताएं प्रचलित हैं. रुद्राक्ष की जानकार अंजली जायसवाल के अनुसार 2 मुखी को मानसिक शांति और 7 मुखी को धन-वैभव से जोड़ा जाता है, जबकि 4 मुखी विद्यार्थियों और 12 मुखी को राजनीति में सफलता से जोड़कर देखा जाता है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

वाराणसी: रुद्राक्ष भगवान शिव को अतिप्रिय है. कहते हैं रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव के आशुओं से हुई थी. सनातन धर्म में आस्था रखने वाला हर शख्स भगवान शिव की कृपा पाने के लिए रुद्राक्ष को धारण करता है. रुद्राक्ष अलग अलग तरह के होते हैं और अलग-अलग मुखी रुद्राक्ष को धारण करने से जीवन में कई तरह की समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है.

रुद्राक्ष आपकी आर्थिक स्तिथि को भी सुधार सकता है. इसके साथ ही शनि की साढ़ेसाती जैसी समस्याओं से भी रुद्राक्ष आपको राहत दिला सकता है. राजनीति में आपको सफलता चाहिए, तो उसके लिए भी खास रुद्राक्ष है. इसके साथ ही मानसिक शांति और तनाव से भी रुद्राक्ष आपको दूर रखेगा.

रुद्राक्ष की जानकार अंजली जायसवाल ने बताया 5 मुखी रुद्राक्ष को आमतौर पर सभी लोग धारण कर सकते हैं. आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ अलग अलग मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए इसे धारण किया जाता है. वहीं यदि आप मानसिक शांति और विवाह सम्बंधित बाधाओं को दूर करना चाहते हैं, तो आपको 2 मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए. 3 मुखी रुद्राक्ष आपके करियर सम्बंधित समस्याओं को दूर करने वाला होगा. वहीं जो लोग स्टूडेंट्स हैं उन्हें 4 मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए.

धन,वैभव और लक्जरी लाइफ सब मिलेगा

6 मुखी रुद्राक्ष धारण करने से आपकी वाणी में मधुरता आएगी और आपका शुक्र भी मजबूत होगा. इसके अलावा यदि आप धन,वैभव और लक्जरी लाइफ चाहते हैं तो आपको 7 मुखी रुद्राक्ष पहनना चाहिए. 8 मुखी रुद्राक्ष आपके जीवन के बाधाओं को दूर करेगा. आप पर विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी की कृपा भी बरसेगी. इसके अलावा नौ मुखी रुद्राक्ष को धारण करने से शत्रु बाधा से आपको मुक्ति मिलेगी.

राजनीति में मिलेगा उच्च पद

इन सब के अलावा 11 मुखी रुद्राक्ष धारण करने से शारीरिक शक्ति, बुद्धि और विद्या की प्राप्ति होती है. वहीं आप राजनीति में सफलता चाहते हैं तो आपको 12 मुखी रुद्राक्ष को धारण करना चाहिए. यह सीधे कुंडली में सूर्य ग्रह को मजबूत करता है.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top