भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Parliament Monsoon Session LIVE: JPSC-JSCC आंदोलन पर संसद में संग्राम, BJP सांसदों...


होमताजा खबरदेश

JPSC-JSCC आंदोलन पर संसद में संग्राम, BJP सांसदों ने प्रियंका गांधी को घेरा

Last Updated:

Parliament Monsoon Session LIVE: कांगेस सहित सभी विपक्षी पार्टी अमित शाह से छात्रों को पिटाई के मुद्दे पर संसद में आकर बयान देने की मांग कर रहे हैं. जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा में धांधली को लेकर छात्रों के संसद म…और पढ़ें

JPSC-JSCC आंदोलन पर संसद में संग्राम, BJP सांसदों ने प्रियंका गांधी को घेराZoom

संसद के दोनों सदनों में गतिरोध टूटने की संभावना है. (फाइल फोटो)

Parliament Monsoon Session LIVE: जंतर-मंतर पर छात्रों के पिटाई को लेकर संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान देने को लेकर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू से मिले आश्वासन के बाद अब सदन में गतिरोध टूटने की संभावना है. किरेन रिजिजू ने एक दिन पहले 10 अगस्त को लोकसभा में कहा था कि सरकार छात्रों के मुद्दे पर सदन में चर्चा के लिए तैयार है और गृह मंत्री अमित शाह विस्तार से जवाब देने को तैयार हैं, लेकिन विपक्ष को उनका पूरा जवाब सुनना पड़ेगा.

अयोध्या के राम मंदिर से चढ़ावे की कथित चोरी पर चर्चा और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई पर गृह मंत्री शाह के जवाब की मांग को लेकर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) समेत विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण सदन की बैठक दो बार के स्थगन के बाद जब दोपहर दो बजे शुरू हुई तो रिजिजू ने ये बातें कहीं.

उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पहले दिन से यह मांग कर रहे थे कि गृह मंत्री अमित शाह को (छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर) जवाब देना चाहिए.” रिजिजू ने कहा, “मैं सरकार की ओर से स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि सरकार छात्रों के मामले को लेकर चर्चा के लिए तैयार है और पूरा जवाब देने के लिए तैयार है. गृह मंत्री अमित शाह विस्तार से जवाब देने को तैयार हैं.”

संसद मानसून सत्र लाइव: ‘राहुल गांधी चर्चा नहीं होने दे रहे हैं हर बार सदन को रोक रहे हैं’

Parliament Monsoon Session LIVE: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समर्थन और विपक्ष के विरोध में NDA सांसदों ने संसद के मकर द्वार की ओर मार्च किया. भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा, ‘हम सब हर चर्चा के लिए तैयार हैं उसके बाद भी राहुल गांधी चर्चा नहीं होने दे रहे हैं हर बार सदन को रोक रहे हैं इसलिए हम लोग उनके खिलाफ मार्च कर रहे हैं.”



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top