भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

डीपीएस बोकारो में नन्हे हाथों ने बनाई राखी, डाक विभाग ने की...




सिटी रिपोर्टर | बोकारो रक्षाबंधन को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। डीपीएस सेक्टर-5 बोकारो में सोमवार को बच्चों ने अपने हाथों से आकर्षक राखियां बनाईं। बच्चों ने अपनी कला और रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए भाई के लिए रंग-बिरंगी राखियां तैयार की। डाक विभाग की पहल पर स्कूल परिसर में ही बच्चों की बनाई राखियों को विशेष राखी लिफाफे में डालकर स्पीड पोस्ट के माध्यम से उनके भाइयों तक भेजने की व्यवस्था की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। बच्चों ने अपनी पसंद और कल्पना के अनुसार राखियों को सजाया और उन्हें डाक विभाग के माध्यम से भेजकर खुशी जताई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top