भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बीएसएल ने ऑनलाइन वेंडर रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू किया



बोकारो | बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) में डिजिटलाइजेशन एवं प्रक्रिया सरलीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। मटेरियल मैनेजमेंट–रजिस्ट्रेश न एंड वेंडर रेटिंग विभाग ने सीएंडआईटी विभाग के सहयोग से ऑनलाइन वेंडर रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू किया है। इसका उद्देश्य वेंडर पंजीकरण प्रक्रिया को सरल, त्वरित, पारदर्शी एवं पेपरलेस बनाना है। पूर्व में वेंडर पंजीकरण के लिए भौतिक फाइलों के माध्यम से कार्यवाही होने के कारण प्रक्रिया में अधिक समय लगता था। अब ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से वेंडर आवेदन और आवश्यक दस्तावेज डिजिटल रूप से जमा कर सकेंगे। इससे मैनुअल कार्य में कमी आएगी तथा दस्तावेजों के प्रबंधन में दक्षता बढ़ेगी। साथ ही, प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की निगरानी और समयबद्ध कार्रवाई भी आसान होगी। पोर्टल को एसएपी सिस्टम के साथ एकीकृत किया गया है, जिससे पंजीकरण डेटा के रियल-टाइम प्रवाह में सुविधा होगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top