![]()
झारखंड सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने मंगलवार को विधानसभा परिसर में कहा- सोमवार को मुख्यमंत्री बाल-बाल बच गए। भाजपा का मुख्यमंत्री आवास के पास दिया गया धरना मुख्यमंत्री की हत्या का प्रयास था। उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायकों ने सदन की कार्यवाही छोड़कर मुख्यमंत्री आवास के समक्ष धरना दिया। मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि अगर कोई मुख्यमंत्री आवास में दीवार फांद कर घुस जाता तो कितनी बड़ी घटना हो सकती थी। इसका जिम्मेदार कौन होता। इसलिए उन्होंने स्पीकर से मांग की है कि ऐसे लोगों को चिन्हित कर पूछताछ की जाए कि उनकी मंशा क्या थी। सरकार ने युवाओं पर कोई कार्रवाई नहीं की: मंत्री उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के साथ है। उनकी मांगों पर सरकार गहन विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि कल पुलिस मार खाती रही, लेकिन सरकार ने युवाओं पर कोई कार्रवाई नहीं की। आंदोलनरत युवाओं ने कई बैरियर पार किया उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई मंत्री ने कहा- इसके पीछे वजह यह थी कि वह भी राज्य के बच्चे हैं, युवा हैं। सरकार लाठी गोली पर विश्वास नहीं करती है, सरकार वार्ता पर विश्वास करती है और समाधान से रास्ता निकलेगा।
Source link