भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

JSSC JE पेपर लीक मामले में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर...


Last Updated:

झारखंड में JSSC JE पेपर लीक मामले में SIT ने बड़ी कार्रवाई की है. परीक्षा संचालन एजेंसी Bynsis Technology Pvt. Ltd. के निदेशक अरुण कुमार को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है. 3 जुलाई 2022 को 1,279 पदों के लिए परीक्षा हुई थी. परीक्षा से पहले आंसर की वायरल होने पर इसे रद्द कर दिया गया था. जांच में एजेंसी की भूमिका के सबूत मिले हैं. मामले में पांच आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

JSSC JE पेपर लीक मामले में गिरफ्तारी, परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर गिरफ्तारZoom

रांची में छात्रों का प्रदर्शन

रांची: झारखंड में छात्रों के आंदोलन के बीच JSSC JE पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. SIT ने परीक्षा संचालन एजेंसी के डायरेक्टर अरुण कुमार को गिरफ्तार किया है. उन्हें मुंबई से पकड़ा गया है. अरुण कुमार Bynsis Technology Pvt. Ltd. के निदेशक हैं. यह एजेंसी 2022 JSSC जूनियर इंजीनियर परीक्षा के संचालन से जुड़ी थी.

यह परीक्षा 3 जुलाई 2022 को हुई थी. इसमें 1,279 पदों पर भर्ती होनी थी. परीक्षा से पहले ही प्रश्नों की ‘आंसर की’ वायरल हो गई थी. पेपर लीक होने के बाद JSSC ने परीक्षा रद्द कर दी थी. जांच में परीक्षा संचालन एजेंसी की संलिप्तता के सबूत मिले हैं. पटना में अभ्यर्थियों को प्रश्न और उत्तर रटवाने की बात भी सामने आई है.

इस मामले में पहले ही पांच आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए SIT लगातार छापेमारी कर रही है. इससे पहले सोमवार को JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते को भी गिरफ्तार किया गया था. देर रात उन्हें जेल भेज दिया गया.

आईए एक नजर डालते हैं कि अब तक इस केस में क्या-क्या हुआ..

  • CID जांच के आदेश
    राज्य सरकार ने JPSC में कथित गड़बड़ियों की जांच CID को सौंपी.
  • JPSC कार्यालय में छापेमारी
    21 जुलाई को CID और रांची पुलिस ने JPSC कार्यालय में छापेमारी की. अधिकारियों के कार्यालय और कुछ अन्य ठिकानों की भी जांच की गई. कंप्यूटर, लैपटॉप और दूसरे डिजिटल रिकॉर्ड खंगाले गए.
  • आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय की जांच
    परीक्षा से जुड़ी आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय को सील कर जांच की गई. दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस की जांच हुई.
  • कई लोगों से पूछताछ
    छापेमारी के दौरान करीब 7 लोगों को हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई थी.
  • पूर्व JPSC चेयरमैन एल. खियांग्ते पर कार्रवाई
    पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते का नाम जांच के दायरे में आया. उनके रांची स्थित आवास पर भी CID ने छापेमारी की. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया और जेल भेजा गया.
  • जांच का दायरा बढ़ाया गया
    जांच सिर्फ परीक्षा परिणाम तक सीमित नहीं है. परीक्षा संचालन, आउटसोर्स एजेंसी और आयोग से जुड़े रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है.

About the Author

Manish Kumar

मनीष कुमार इस समय न्यूज18 हिंदी में बिहार, झारखंड और दिल्ली की टीम को लीड कर रहे हैं. इन राज्यों की बड़ी खबरों से लेकर खास फीचर स्टोरी तक, उनकी नजर हर अहम मुद्दे पर रहती है. उनका मुख्य उद्देश्य है कि हर जरूरी ख…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top