भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रक्षाबंधन पर खिलाएं होममेड मिठाई, सूजी-बेसन से बनाएं बर्फी, बस 10 मिनट...


होमफोटोलाइफ़फूड

रक्षाबंधन पर खिलाएं होममेड मिठाई, सूजी-बेसन से बनाएं बर्फी, 10 मिनट में तैयार

Last Updated:

Raksha Bandhan Special Barfi: रक्षाबंधन में बाजार से कई बार बहने मिठाई खरीद कर लाती है. लेकिन इस बार आप अपने हाथों से बना कर खिला सकते हैं. सूजी और बेसन दोनों को मिलाकर घी, दूध और केसर के साथ बहुत ही बढ़िया बर्फी बनाया जाता है. जो खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है. खास बात है कि इसे बनाना भी आसान है, वो भी बस कुछ ही मिनटों में. रांची की गृहणी नेहा कुमारी ने बहुत अच्छे से समझाया है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

सबसे पहले एक कड़ाही में तीन बड़े चम्मच घी डालकर गर्म करें. फिर इसमें काजू, किशमिश और अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स डालकर फ्राई करें और एक कटोरी में निकाल लें. इसके बाद उसी घी में सूजी डालकर हल्का भूनें.

अब सूजी में चार चम्मच बेसन मिलाएं और दोनों को तब तक अच्छे से भूनें जब तक कि वे गोल्डन ब्राउन (सुनहरे) न हो जाएं. अगर जरूरत महसूस हो, तो थोड़ा और घी डाल सकते हैं.

इसके बाद कड़ाही में एकदम गाढ़ा मलाईदार दूध और आधा चम्मच घी डालें. इसे लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक कि पूरा दूध सूख न जाए और मिश्रण हलवे जैसा गाढ़ा न हो जाए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अब एक थाली में थोड़ा सा घी लगाएं या बटर पेपर बिछाएं। कड़ाही से मिश्रण निकालकर थाली में रखें और उसे रोटी की तरह गोल और मोटी परत में एकसमान फैला लें. ऊपर से फ्राई किए हुए ड्राई फ्रूट्स सजाएं.

इस मिश्रण को पंखे के नीचे 1-2 घंटे के लिए सेट होने के लिए छोड़ दें. जब यह अच्छे से जम जाए, तो चाकू की मदद से इसे बर्फी के आकार में काट लें. लीजिए, आपकी लाजवाब होममेड बर्फी तैयार है! इसे चाव से खाइये और रिश्तेदारों-दोस्तों को भी परोसिए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top