भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

एसएमएस-2 व सीसीएस में समस्याओं का अंबार, प्रबंधन पर साधा निशाना




सिटी रिपोर्टर | बोकारो बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ की विभागीय बैठक एसएमएस-2 एवं सीसीएस विभाग में आयोजित की गई। संचालन विभागीय प्रतिनिधि अनिरुद्ध शर्मा ने की। इस दौरान सेल, बोकारो स्तर के मुद्दों के साथ विभाग की स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। कर्मचारियों ने यूनियन की कार्यप्रणाली को मजबूत करने के लिए सुझाव दिए। बैठक में इनसेंटिव फॉर्मूला व एक्टिंग अलाउंस में संशोधन, नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशनल स्कीम को आकर्षक बनाने, उच्च पेंशन के सेकंड डिमांड अप्रूवल में देरी और बेहतर गुणवत्ता व उचित दर पर कैंटीन सुविधा उपलब्ध कराने की मांग उठी। इसके अलावा अटेंडेंस करेक्शन में भेदभाव, रेस्ट रूम की स्थिति, जाम ड्रेनेज व टॉयलेट, खराब वाटर प्यूरीफायर आदि समस्याएं भी सामने आईं। बैठक में महासचिव हरिओम, अध्यक्ष दिलीप कुमार, कोषाध्यक्ष राहुल सहित विभागीय सदस्य मौजूद थे। विभागीय प्रतिनिधि त्रिवेणी सिंह ने कड़े कदम उठाने की चेतावनी दी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top