भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कन्या राशि वाले काम में ना करें लापरवाही, मिल सकता है बकाया...


Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal 12 august 2026: देश में बहुत से लोग ज्योतिषीय गणनाओं को मानते हैं और इस पर भरोसा करते हैं. ऐसे में राशि के आधार पर लोगों के दिन की ज्योतिषाचार्य भविष्यवाणी करते हैं कि उनका दिन कैसा रहेगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा. हम आपको आज यानी 12 अगस्त के कन्या राशि के बारे में बताने जा रहे हैं कि जातकों को किन बातों को लेकर सावधान रहना है और क्या नहीं करना है और आज के दिन जातक के लिए क्या बेहतर होने वाला है…….

Amazon Prime DayTop Deals Inside

परमजीत/देवघर: दैनिक राशिफल का आकलन ग्रह-नक्षत्रों की चाल और विशेष रूप से चंद्रमा की स्थिति के आधार पर किया जाता है. ग्रहों की चाल का प्रभाव हर राशि के जातकों पर अलग-अलग देखने को मिलता है. कभी ग्रह-नक्षत्रों का संयोग जीवन में सफलता, धन और खुशियां लेकर आता है, तो कभी छोटी-छोटी परेशानियां भी सामने आने लगती हैं. बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार आज श्रावण कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि है. इसके साथ आश्लेषा नक्षत्र और वरियान योग का विशेष संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा कर्क राशि में संचार कर रहा है. ज्योतिष के अनुसार चंद्रमा की यह स्थिति कन्या राशि के जातकों के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाली है. देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार आज कन्या राशि वालों के लिए दिन शुभ और सकारात्मक रहने वाला है.

आज आध्यात्मिक कार्यों मे रूचि बढ़ेगी
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक आज कन्या राशि के जातकों की आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है. पूजा-पाठ और धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा और परिवार के सदस्यों का भी पूरा सहयोग मिलने की संभावना है. आज आप जिस भी कार्य को पूरी मेहनत और लगन के साथ करेंगे, उसमें सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. लंबे समय से किसी काम को लेकर चल रही चिंता भी कम हो सकती है. मन में सकारात्मक विचार आएंगे और मानसिक तनाव से राहत मिल सकती है. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे रिश्तों में भी मधुरता आएगी. अगर काफी समय से किसी धार्मिक या आध्यात्मिक स्थान की यात्रा करने की योजना बना रहे थे तो आज उसका योग भी बन सकता है. यह यात्रा आपके लिए सुखद और लाभदायक साबित हो सकती है तथा इससे मन को शांति मिलेगी.

ग्राहकों का बकाया पैसा वापस मिलने का योग
व्यापार करने वाले कन्या राशि के जातकों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज व्यापार में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रह सकती है. दुकान या प्रतिष्ठान में सुबह से ही ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने के संकेत हैं. पुराने ग्राहकों से जुड़ा कोई बकाया पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. लंबे समय से अटका हुआ भुगतान मिलने की संभावना है. व्यापार में नए अवसर भी सामने आ सकते हैं. हालांकि, कारोबार से जुड़े किसी भी महत्वपूर्ण काम में जल्दबाजी करने से बचें और लेन-देन के मामले में पूरी सावधानी बरतें.

नौकरी में बॉस आपके कार्य की करेंगे सराहना
नौकरीपेशा लोगों के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहने वाला है. कार्यस्थल पर आपके काम से अधिकारी प्रसन्न रह सकते हैं और आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है. कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे सही तरीके से पूरा करने पर भविष्य में इसका लाभ मिलेगा. हालांकि, कन्या राशि वालों को एक बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि अपने जरूरी काम को किसी दूसरे व्यक्ति के भरोसे छोड़ने से बचें. काम में छोटी सी लापरवाही परेशानी खड़ी कर सकती है. इसलिए आज अपने कार्यों पर खुद नजर रखें और हर जरूरी काम को समय पर पूरा करने की कोशिश करें.

शारीरिक कष्ट झेलना पड़ सकता है
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहने वाला है, लेकिन मौसम में बदलाव के कारण थोड़ी शारीरिक परेशानी हो सकती है. सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी समस्या परेशान कर सकती है. इसलिए खान-पान और स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें. पर्याप्त आराम करें और ठंडी चीजों के सेवन से बचें. कुल मिलाकर कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन आध्यात्मिकता, परिवार, नौकरी और व्यापार के लिहाज से सकारात्मक रहने वाला है. बस काम में लापरवाही और स्वास्थ्य को नजरअंदाज करने से बचना होगा.

आज का शुभ और अशुभ समय
आज के शुभ और अशुभ समय की बात करें तो देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार दोपहर 12 बजकर 31 मिनट से लेकर दोपहर 2 बजकर 08 मिनट तक राहुकाल रहेगा. राहुकाल को अशुभ समय माना जाता है, इसलिए इस अवधि में किसी नए शुभ कार्य की शुरुआत करने से बचने की सलाह दी जाती है. सुबह 4 बजकर 36 मिनट से लेकर सुबह 6 बजकर 05 मिनट तक अमृत काल का शुभ मुहूर्त रहेगा. ज्योतिष के अनुसार यह समय बेहद शुभ माना जाता है. ऐसे में शुभ कार्यों के लिए मुहूर्त का विचार करने वाले लोग इस अवधि को विशेष महत्व दे सकते हैं.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top