भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

वीर सैनिकों के सम्मान में विद्यार्थियों ने बनाई राखियां



बोकारो | डॉ. राजेंद्र प्रसाद पब्लिक स्कूल, सेक्टर-9 रानीपोखर में डाकघर के सहयोग से सोमवार को सेमिनार हॉल में राखी बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कक्षा एक से आठ तक के 36 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने रचनात्मकता का परिचय देते हुए देश के वीर सैनिकों के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सुंदर हस्तनिर्मित राखियां तैयार कीं। प्रतियोगिता में सिद्धु सोरेन, साक्षी कुमारी, इशिका दत्ता, परी कुमारी, त्रिदेव राजहंस, आरुही कुमारी, सोहेल रजा, सोफिया नाज, आरती कुमारी, दर्पण कुमारी, दानिश अहमद, आदित्य कुमार सहित कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थी शामिल हुए। संचालन साक्षी कुमारी ने की।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top