![]()
भुरकुंडा|ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ट्रेड यूनियन (एआईसीसीटीयू) ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को बरका-सयाल क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया। यूनियन नेताओं ने कोयला सचिव के नाम संबोधित मांग पत्र कार्मिक पदाधिकारी अजय कुमार को सौंपा गया। प्रदर्शनकारियों ने कोयला मजदूरों के लिए 12वें वेतन समझौते के गठन की प्रक्रिया जल्द शुरू करने, चारों लेबर कोड को वापस लेने, कोयला उद्योग के निजीकरण की प्रक्रिया रोकने और कोल इंडिया के शेयरों की बिक्री बंद करने की मांग की। कोल माइंस वर्कर्स यूनियन के क्षेत्रीय सचिव डॉ. आशीष कुमार ने कहा कि कोयला उद्योग के निजीकरण का यूनियन पुरजोर विरोध करता है। मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल नहीं हुई तो संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के नेतृत्व में कोयला उद्योग में आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। प्रदर्शन में भुरकुंडा शाखा सचिव रामचंद्र दास, सौंदा डी शाखा सचिव मधु बाउरी, रामछल यादव, अनिल सिंह, ललन सिंह सहित संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि शामिल थे। कुजू|कोल इंडिया लिमिटेड के मजदूरों एवं कर्मचारियों के 11वें वेतन समझौते की अवधि 30 जून 2026 को समाप्त होने के बाद 12वें संयुक्त द्विपक्षीय समिति (जेबीसीसीआई) के गठन में हो रही देरी के विरोध में सोमवार को संयुक्त श्रमिक संगठनों ने कुजू महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। श्रमिक नेताओं ने 12वें जेबीसीसीआई का तत्काल गठन करने और 12वें वेतन समझौते की वार्ता शीघ्र शुरू करने की मांग की। अध्यक्षता जनता मजदूर संघ के क्षेत्रीय सचिव जगदीश महतो ने की। प्रदर्शन में अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ के क्षेत्रीय सचिव रामभजन लाल महतो, क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजनाथ महतो, जमसं क्षेत्रीय सचिव जगदीश महतो, मो. अत्ताउल्लाह, बोधन मांझी, वाहिद अंसारी, रौशन लाल महतो, नंदकिशोर प्रसाद, आशु कुमार, धनेश्वर महतो, मोहम्मद अली, शिव शंकर मुंडा, मेघलाल मंडल, आफताब हुसैन, राजेंद्र महतो, तालो मांझी, मोहम्मद इसराइल खान, तुलेश्वर, जयनंदन, राजेश ठाकुर, आलोक शशि कुमार, अख्तर हुसैन, रंजीत सिंह, अरविंद सिंह, बिगन राम, राजकुमार दास, दुबराज, सुखदेव, अजय व देबू बनर्जी सहित बड़ी संख्या में श्रमिक मौजूद थे। भास्कर न्यूज|रामगढ़ रामगढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए सोमवार का दिन उम्मीद लेकर आया। छावनी फुटबॉल मैदान में आयोजित रोजगार मेले में 733 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया, जिनमें से 131 का चयन किया गया, जबकि 241 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। यानी 372 युवाओं को रोजगार की चयन प्रक्रिया में आगे बढ़ने का मौका मिला। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय की ओर से दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार योजना के तहत यह मेला लगाया गया। इससे पहले रोजगार मेले का उद्घाटन नगर परिषद उपाध्यक्ष रणधीर कुमार गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि संजय साव व जिला नियोजन पदाधिकारी धनंजय कुमार ने किया। रणधीर कुमार गुप्ता ने युवाओं से रोजगार मेले का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि रोजगार का अवसर उनके द्वार तक पहुंचा है। जिला नियोजन पदाधिकारी धनंजय कुमार ने बताया कि युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय और दूसरे राज्यों से नियोजकों को बुलाया गया था। वी-मार्ट, ग्लारेब ऑटोमोबाइल्स, पैरालक्स होंडा, सिटी स्टाइल, प्रेमसंस बजाज और गुरुनानक पब्लिक स्कूल सहित एनटीटीएफ चेन्नई व एथर एनर्जी लिमिटेड, तमिलनाडु की ओर से भी रिक्तियां उपलब्ध कराई गईं। कहा कि जिला प्रशासन स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक रिक्तियां जुटाकर युवाओं को अपने क्षेत्र में ही रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है।
Source link