भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Parliament Monsoon Session Live: एफसीआरए बिल को जेपीसी में भेजा गया, लोकसभा...


होमताजा खबरदेश

एफसीआरए बिल को जेपीसी में भेजा गया, लोकसभा में पास हुआ प्रस्ताव

Last Updated:

Parliament Monsoon Session Live: अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर चर्चा और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग कर रहे कांग्रेस समे…और पढ़ें

एफसीआरए बिल को जेपीसी में भेजा गया, लोकसभा में पास हुआ प्रस्तावZoom

विपक्ष के हंगामे की वजह से संसद में कोई कामकाज नहीं हो सका है.

Parliament Monsoon Session Live: अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर चर्चा और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग कर रहे कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के चार मिनट के भीतर ही अपराह्न दो बजे तक स्थगित कर दी गई.

मानसून सत्र के चौथे सप्ताह के तीसरे दिन की कार्यवाही भी पिछले तीन सप्ताह की तरह हंगामे के साथ शुरू हुई और आज लगातार 18वें कार्यदिवस पर भी सदन में प्रश्नकाल तथा शून्यकाल नहीं चल सके. कार्यवाही 11 बजे शुरू होते ही कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों के सदस्य अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के विरोध में और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग करते हुए हंगामा करने लगे.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्यों से सदन की कार्यवाही और प्रश्नकाल चलाने में सहयोग का आग्रह करते हुए कहा, “नीतियों और विचारों में मतभेद हो सकते हैं. लेकिन देश सदन चलते हुए देखना चाहता है. देश के लोगों का मत है कि नीतियों, विचारों में मतभेद हों, गंभीर मतभेद भी हो सकते हैं लेकिन वह विचारों में अभिव्यक्त होने चाहिए.” उन्होंने कहा, “इसलिए समय-समय पर मैंने सभी दलों के नेताओं से व्यक्तिगत और सामूहिक चर्चा की है.”

बिरला ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस होने का उल्लेख करते हुए कहा कि देश का युवा भी चाहता है उनके विषयों पर चर्चा हो, छात्रों के मुद्दों पर चर्चा हो. अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने छात्रों के मुद्दे पर चर्चा के लिए सहमति दे दी है, गृह मंत्री भी अपना वक्तव्य देने को तैयार हैं. उन्होंने कहा कि अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होगी और इसके लिए सत्तापक्ष तथा विपक्ष दोनों सहमति बनाएं.

बिरला ने आसन के समीप शोर-शराबा कर रहे सदस्यों से कहा, “देश की भावनाओं को समझना चाहिए, देश चाहता है संसद चले. इस तरह तख्तियां दिखाकर और नारेबाजी से संसद की प्रतिष्ठा गिराना उचित नहीं है.” उन्होंने विपक्ष के सांसदों से अपील की कि प्रश्नकाल चलने दें जिसके बाद सभी को उनकी बात रखने का अवसर दिया जाएगा. बिरला ने कहा, “मेरे बार-बार आग्रह के बाद भी आप सदन में गतिरोध बरकरार रख रहे हैं, यह लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है.” हंगामा नहीं थमने पर उन्होंने 11 बजकर चार मिनट पर सदन की बैठक अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी.

Parliament Monsoon Session Live Updates:

संसद मानसून सत्र लाइव: विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित

Parliament Monsoon Session Live: लोकसभा में विपक्ष के लगातार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित की गई. राम मंदिर के चढ़ावे में कथित रूप से गबन को लेकर विपक्ष लगातार सदन में चर्चा की मांग पर अड़ा है. बुधवार सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने रोजाना की तरह हंगामा किया. स्पीकर ओम बिरला ने विपक्ष के सदस्यों से कहा, “मेरा आप सबसे अनुरोध रहता है कि सदन चले. मतभेद हमारे हो सकते है, नीतियों और विचारों में मतभेद हो सकता है लेकिन देश सदन चलते हुए देखना चाहता है” विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला की सदन की मर्यादा बनाए रखने की बार-बार की अपील को नजरअंदाज किया और लगातार नारेबाजी जारी रखी.

संसद मानसून सत्र लाइव: अमित शाह ने विपक्ष के पाले में डाली गेंद

Parliament Monsoon Session Live: गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वह संसद में किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं. उन्होंने विपक्ष से सदन की कार्यवाही बाधित करने के बजाय चर्चा के लिए आगे आने को कहा. अमित शाह ने यह भी कहा कि भारतीय संसदीय राजनीति में आजकल “लापता, भाग गए, भगोड़े” जैसी भाषा सुनने को मिल रही है. उन्होंने कहा कि वह लगातार संसद में मौजूद हैं और विपक्ष चाहे तो उनके सामने सवाल उठा सकता है. गृह मंत्री के बयान के बाद अब गेंद विपक्ष के पाले में है. सरकार का दावा है कि वह चर्चा के लिए तैयार है, जबकि विपक्ष लगातार छात्रों पर पुलिस कार्रवाई समेत विभिन्न मुद्दों पर तत्काल चर्चा और सरकार के जवाब की मांग कर रहा है.

संसद मानसून सत्र लाइव: अमित शाह बोले, मैं चर्चा के लिए तैयार हूं और सभी मुद्दों पर जवाब दूंगा

Parliament Monsoon Session Live: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “मैं चर्चा के लिए तैयार हूं और सभी मुद्दों पर चर्चा करूंगा और जवाब दूंगा. लेकिन अब विपक्ष को तय करना है कि वे चर्चा चाहते हैं या हंगामा. मैं लगातार संसद में आ रहा हूं.” अमित शाह ने विपक्ष के उन आरोपों पर भी पलटवार किया, जिनमें कहा जा रहा है कि सरकार चर्चा से बच रही है. उन्होंने कहा कि वह लगातार संसद में आ रहे हैं और अपने चैंबर में मौजूद रहते हैं. उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष सदन को चलने ही नहीं दे रहा है तो ऐसी स्थिति में कोई जाकर क्या करेगा. शाह ने कहा कि सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू भी साफ कर चुके हैं कि सरकार छात्रों के मुद्दे समेत सभी संबंधित विषयों पर चर्चा के लिए तैयार है.

संसद मानसून सत्र लाइव: सरकार चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार, अमित शाह ने विपक्ष को घेरा

Parliament Monsoon Session Live: संसद में छात्रों के मुद्दे पर जारी गतिरोध के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को विपक्ष को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि सरकार चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने कहा कि विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष को पत्र देकर चर्चा की मांग करे, सरकार उसी दिन चर्चा शुरू करने को तैयार है. अमित शाह ने कहा कि दोपहर 3 बजे से चर्चा शुरू की जा सकती है और जरूरत पड़ने पर देर रात तक सदन चलाया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह चर्चा के दौरान सभी मुद्दों पर जवाब देने के लिए तैयार हैं.

संसद मानसून सत्र लाइव: देश की भावनाओं को समझते हुए संसद को चलने दें, विपक्षी सांसदों से बोले ओम बिरला

Parliament Monsoon Session Live: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने विपक्षी सांसदों से अपील करते हुए कहा कि देश की भावनाओं को समझते हुए संसद को चलने दिया जाए. स्पीकर ने स्पष्ट किया कि वह सभी सदस्यों को अपनी बात रखने का पर्याप्त अवसर देंगे, लेकिन इसके लिए पहले प्रश्नकाल को सुचारू रूप से चलने देना जरूरी है. हालांकि, स्पीकर की अपील के बावजूद विपक्षी सदस्यों का हंगामा जारी रहा और सदन में गतिरोध की स्थिति बनी रही. छात्रों पर कार्रवाई सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर विपक्ष सरकार से जवाब की मांग कर रहा है, जबकि सरकार का कहना है कि वह चर्चा के लिए तैयार है.

संसद मानसून सत्र लाइव: ‘देश का युवा चाहता है कि संसद में उसके मुद्दों पर चर्चा हो’

Parliament Monsoon Session Live: ओम बिरला ने छात्रों के प्रदर्शन के मुद्दे पर चर्चा को लेकर सरकार की सहमति का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि सरकार ने इस विषय पर चर्चा के लिए सहमति दी है और गृह मंत्री अमित शाह के बयान देने पर भी सहमति बनी है. ऐसे में विपक्ष को सदन की कार्यवाही चलने देनी चाहिए. स्पीकर ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस है और देश का युवा चाहता है कि संसद में उसके मुद्दों पर चर्चा हो. उन्होंने कहा कि छात्रों से जुड़े विषय पर सरकार ने चर्चा के लिए हामी भरी है और गृह मंत्री भी सदन में अपना पक्ष रखने के लिए तैयार हैं.

संसद मानसून सत्र लाइव: देश की जनता चाहती है कि संसद चले, ओम बिरला ने विपक्षी सांसदों से की अपील

Parliament Monsoon Session Live: लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही बुधवार को एक बार फिर हंगामा देखने को मिला. विपक्षी सदस्यों के शोर-शराबे के बीच लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने लगातार दूसरे दिन सदस्यों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने की अपील की. उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं होना चाहिए. स्पीकर ने सदस्यों से प्रश्नकाल चलने देने का आग्रह करते हुए कहा कि सभी सदस्यों को अपने विचार रखने और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने का पूरा अवसर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि सदन में गतिरोध से किसी का हित नहीं होगा और देश की जनता चाहती है कि संसद चले.

संसद मानसून सत्र लाइव: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी और माणिकम टैगोर ने स्थगन प्रस्ताव का दिया नोटिस

Parliament Monsoon Session Live: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी और माणिकम टैगोर बी ने लोकसभा सचिव को पत्र लिखकर स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है. मनीष तिवारी ने नए दलबदल विरोधी कानून के स्वरूप पर चर्चा की मांग की है. वहीं, माणिकम टैगोर बी ने मंदिरों में दिए गए दान और कीमती सामान की कथित चोरी और गबन पर चर्चा करने की मांग की है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top