भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

दुमका के सहायक मिट्टी रसायनज्ञ मृत्युंजय कुमार को दी गई विदाई, लव...



सहायक मिट्टी रसायनज्ञ कार्यालय दुमका में मंगलवार को सहायक मिट्टी रसायनज्ञ पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार को उनके कार्यालय कक्ष में भावभीनी विदाई दी गई। उन्होंने अपना प्रभार जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार को सौंपा। मृत्युंजय कुमार का तबादला चाईबासा जिले में हुआ है, जहां उन्हें अनुमंडल कृषि पदाधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए मृत्युंजय कुमार ने कहा कि दुमका में उनका कार्यकाल काफी यादगार रहा। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्होंने किसानों की कई समस्याओं का समाधान पूरी शिद्दत के साथ किया। इस मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार ने कहा कि जो अधिकारी या कर्मचारी जिस पद पर बैठा है, उसे अपने हिस्से का काम पूरी ईमानदारी और सच्चाई के साथ करना चाहिए। यही हमारा ध्येय होना चाहिए। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे अभी से रबी फसल की तैयारी शुरू कर दें और इसके लिए सबसे पहले अपनी मिट्टी की जांच कराएं। उन्होंने कहा कि किसान मिट्टी का नमूना कार्यालय में लाकर मिट्टी की हेल्थ रिपोर्ट अवश्य पता कर लें, जिससे फसल की पैदावार अच्छी होगी और नुकसान कम होगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top