भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

13 august Delhi ncr weather today news: दिल्ली-NCR में आज हल्की बारिश,...


होमताजा खबरDelhi

मौसम अपडेट: दिल्ली में आप कब से हैं, कब देखी है हरियाली तीज से पहले बारिश

Last Updated:

13 August Weather News Today: दिल्ली-एनसीआर में आज 13 अगस्‍त को हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है. हालांक‍ि अगले दो दिनों में मॉनसून की सक्रियता कम रहेगी. ऐसे में15 अगस्त को हरियाली तीज पर इस बार झमाझम बार‍िश होगी या नहीं, जानें आईएमडी ने क्‍या कहा है?

Amazon Prime DayTop Deals Inside

मौसम अपडेट: दिल्ली में आप कब से हैं, कब देखी है हरियाली तीज से पहले बारिश Zoom

द‍िल्‍ली में आज झमाझम बार‍िश होगी या नहीं, क्‍या कहता है मौसम व‍िभाग? (PTI)

Delhi-NCR Weather today News: अगर आप दिल्ली-एनसीआर में लंबे समय से रह रहे हैं तो आपको शायद याद होगा कि हरियाली तीज से ठीक पहले और उस दिन कब झमाझम बारिश हुई थी? कब मॉनसून झूमकर बरसा था, और क्या आप उस भीषण बारिश में हरियाली तीज मना पाए थे? इस बार 15 अगस्त को हरियाली तीज पड़ रही है. वहीं 13 अगस्त को आज यानि गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश का हाल थोड़ा सुस्त है. ऐसे में क्या अगले दो दिनों में फिर से अच्छी बारिश देखने को मिलेगी?

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-एनसीआर में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे. आज दिन में दोपहर से शाम के बीच हल्की फुल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है. हालांकि कहीं भी भारी बारिश की संभावना नहीं है. आईएमडी का अनुमान है कि अगले दो दिनों में भी मॉनसून की तरफ से ज्यादा सक्रियता की संभावना कम है.

आईएमडी की मानें तो आज तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर रहेगा. दिल्ली-नोएडा सहित एनसीआर के कई शहरों में न्यूनतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान: 33-35 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है. यह तापमान सामान्य से कम है लेकिन अगस्त के महीने में अक्सर ज्यादा बारिश के चलते अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता था, जिसकी इस बार कमी देखने को मिल रही है.

13 अगस्त को हवा की गति भी कम या सामान्य ही रहने वाली है. इसलिए आज और कल लोगों को उमस भरी गर्मी महसूस होगी.तापमान 34 डिग्री होने पर भी ‘फील्स लाइक’ 36 डिग्री के करीब रह सकता है.

अगस्त में बारिश का हाल

इस बार अगस्त की शुरुआत में दिल्ली-एनसीआर में अच्छी बारिश देखी गई थी. खासकर 4 से 8 अगस्त के बीच लगातार, तेज और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन ठप कर दिया था. हर तरफ पानी का सैलाब देखने को मिल रहा था. इस दौरान सफदरजंग सहित कई जगहों पर अच्छी मात्रा में पानी गिरा. नोएडा-गुरुग्राम में सड़कें तालाब बन गईं. पानी की निकासी में ही करीब दो दिन का समय लगा. शुरुआती 8-10 दिनों में ही अगस्त की औसत बारिश का बड़ा हिस्सा पूरा हो गया था, हालांकि अभी भी कुछ कमी है.

8 अगस्त को हुई भारी बारिश के बाद कई दिन बीत गए हैं. उसके बाद हल्की बूंदाबांदी ही देखने को मिली है. ऐसे में अभी बारिश की जरूरत भी है.

आगे कब बारिश होगी?
मौसम विभाग की मानें तो आज से ही हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है. IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कई दिनों तक (कम से कम 17-18 अगस्त तक) आसमान बादलों से भरा रहेगा और बीच-बीच में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होती रहेगी. भारी बारिश का फिलहाल कोई बड़ा अलर्ट नहीं है.

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top