भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ आंदोलनरत विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज...




जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ियों एवं अनियमितताओं के खिलाफ पिछले कई दिनों से रांची में आंदोलनरत विद्यार्थियों के समर्थन में छात्र नेता पीपुन बारीक ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। 10 अगस्त 2026 को विधानसभा घेराव के दौरान अपनी जायज़ मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज को छात्र संघ ने लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया है। इसे अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। पीपुन बारीक ने कहा कि अपने भविष्य और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठा रहे विद्यार्थियों के साथ लाठीचार्ज करना किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच सीबीआई से कराई जाए। साथ ही जिन-जिन परीक्षाओं में अनियमितता या गड़बड़ी सामने आई है, उन सभी परीक्षाओं को रद्द कराया जाए। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पुनः आयोजित किया जाए। इसके अलावा छात्रसंघ ने दोषी अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग रखी है। विद्यार्थियों की सभी जायज़ मांगों पर तत्काल सकारात्मक पहल करने की मांग भी राज्य सरकार के समक्ष रखी है। मौके पर मधुसूदन तिरिया, शिवशंकर बेहरा, समित कालिंदी आदि उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top