भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Jamshedpur Chain Snatching Case | CCTV Footage Shows Bike-Borne Criminals


जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)48 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी इलाके में गुरुवार मॉर्निंग वॉक कर रही महिला से चेन छिनतई की घटना हुई। सोनी सर्विस सेंटर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने तरुण झा के गले से सोने की चेन झपट ली और तेज रफ्तार में फरार हो गए।

महिला ने पुलिस को बताया कि वह सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रही थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। महिला कुछ समझ पातीं, इससे पहले ही पीछे बैठे बदमाश ने अचानक उनके गले से चेन झपटी और दोनों बाइक से तेजी से भाग निकले।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान करने के साथ उनके भागने के रास्ते का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस आसपास के इलाकों में लगे अन्य कैमरों की रिकॉर्डिंग भी जुटा रही है, ताकि बदमाशों की बाइक और उनकी गतिविधियों के बारे में सुराग मिल सके। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बदमाशों की पहचान के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जाएगी।

मॉर्निंग वॉक करने वालों की सुरक्षा पर उठे सवाल

बाराद्वारी इलाके में सुबह के समय चेन छिनतई की घटना से स्थानीय लोगों में चिंता है। लोगों का कहना है कि सुबह बड़ी संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक के लिए घरों से निकलते हैं। ऐसे में बाइक सवार बदमाशों द्वारा राहगीरों को निशाना बनाए जाने से सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

जमशेदपुर में लगातार सामने आ रही चेन छिनतई की घटनाओं के कारण खासकर सुबह और शाम पैदल चलने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से सुबह के समय प्रमुख सड़कों और आवासीय इलाकों में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

इधर, पुलिस आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध बाइक सवारों की गतिविधियों पर नजर रख रही है और पूर्व में हुई छिनतई की घटनाओं से भी कड़ियां जोड़कर बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top