भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गिरिडीह में हाइवा से भिड़ा खाली 12 चक्का ट्रक:ट्रक का केबिन पूरी...




गिरिडीह के हीरोडीह थाना क्षेत्र में रेम्बा मोड़ के पास गुरुवार को सड़क हादसे में एक खाली 12 चक्का ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा उस समय हुआ, जब पीछे से आ रहे खाली ट्रक ने आगे चल रहे पत्थर लदे हाइवा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक के केबिन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहन एक ही दिशा में जा रहे थे। इसी दौरान पीछे चल रहे खाली ट्रक के चालक ने आगे चल रहे हाइवा को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार स्थानीय लोगों के मुताबिक, टक्कर के बाद खाली ट्रक का चालक वाहन को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना के कारण कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। लोगों ने बताया कि रेम्बा मोड़ से होकर लगातार भारी वाहनों की आवाजाही होती है। ऐसे में वाहनों की तेज गति हादसे का कारण बन रही है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि चालक को नींद आने के कारण भी यह दुर्घटना हो सकती है। वहीं, कुछ लोगों ने चालक के नशे में होने की संभावना भी व्यक्त की। दुर्घटना में हाइवा को भी नुकसान पहुंचा है, लेकिन सबसे ज्यादा क्षति खाली 12 चक्का ट्रक के अगले हिस्से में हुई है। नागालैंड नंबर का है ट्रक, मालिक की तलाश में जुटी पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही हीरोडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार, हादसे में शामिल खाली ट्रक नागालैंड नंबर का है। वाहन के नंबर के आधार पर पुलिस उसके मालिक और फरार चालक की पहचान करने में जुटी है। इसके साथ ही पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ट्रक कहां से आ रहा था। उसे कौन चला रहा था। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इधर, स्थानीय लोगों ने रेम्बा मोड़ पर भारी वाहनों की गति और लगातार बढ़ रही आवाजाही को लेकर चिंता जताई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top